खेल

IND vs SA: वनडे क्रिकेट में रजत पाटीदार का डेब्यू, बने ब्लू जर्सी पहनने वाले 256वें प्लेयर

Rajat Patidar ODI Debut: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में रजत पाटिदार ने टीम इंडिया के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया. इस तरह से भारत की ओर से वनडे में डेब्यू करने वाले वह 256वें खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले इसी सीरीज के पहले मैच में साई सुदर्शन ने वनडे में डेब्यू किया. वहीं दूसरे मैच में रिंकू सिंह ने एकदिवसीय क्रिकेट में आगाज किया था. भारत के लिए वनडे में डेब्यू करने वाले रजत पाटीदार घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं. वहीं इंडियन प्रीमियर लीग में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा हैं.

डेब्यू मैच में रजत पाटीदार ने बनाए 22 रन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में वनडे में डेब्यू करते हुए रजत पाटीदार ने 22 रनों की पारी खेली. साई सुदर्शन के साथ वह पारी का आगाज करने आए. उन्होंने 16 गेंदों में एक चौका और एक छक्का की मदद से 22 रन बनाए. पांचवे ओवर की चौथी गेंद पर नांद्रे बर्गर ने उन्हें बोल्ड कर दिया.

लिस्ट-ए में रजत पाटीदार का प्रदर्शन

रजत पाटीदार ने साल 2015 में विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ मैच में अपने लिस्ट-ए क्रिकेट करियर का आगाज किया था. उन्होंने अपने पहले मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली थी. उस मैच में उन्होंने 40 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेली थी. पाटीदार ने अब तक 57 लिस्ट-ए मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम 1963 रन दर्ज है. लिस्ट-ए में उनका सर्वाधिक स्कोर 158 रन है. उन्होंने 3 शतक और 12 अर्धशतक भी इस फॉर्मेट में बनाए हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: तीसरे वनडे में स्टार खिलाड़ी की होगी वापसी! प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव

आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हैं पाटीदार

ओपनर बल्लेबाज रजत पाटीदार इंडियन प्रीमियर लीग में आरसीबी के लिए खेलते हैं. साल 2022 में रजत पाटीदार ने एलिमिनेटर मुकाबले में शतक जड़ा था. वह आईपीएल के प्लेऑफ में शतकीय पारी खेलने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे. पाटीदार ने आईपीएल में अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 404 रन दर्ज है. आईपीएल में उनका स्टाइक रेट 144.29 का है. अपने टी20 करियर में रजत पाटीदार ने अब तक 1640 रन बनाए हैं.

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रजत पाटीदार, साई सुदर्शन, संजू सैमसन, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर) तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

महाराष्ट्र में धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से इलाके के निवासियों के बीच बढ़ेगा भरोसा: CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…

8 minutes ago

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

10 minutes ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

17 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

34 minutes ago