दुनिया

Gaza Plan: गाजा प्लान पर यूएन की मुहर से नेतन्याहू प्रसन्न, बोले ‘इससे शांति और समृद्धि आएगी,’ हमास ने कहा- हथियार नहीं डालेंगे

Gaza Plan: गाजा शांति योजना पर यूएनएससी ने मुहर लगा दी है. इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इसका स्वागत किया है. उन्होंने मंगलवार को कहा कि इससे शांति और समृद्धि का रास्ता प्रशस्त हुआ है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में ट्रंप के गाजा शांति योजना प्रस्ताव को रखा गया. मतदान के बाद इसे पारित कर दिया गया. इस प्रस्ताव में गाजा युद्ध खत्म करने के साथ-साथ फिलीस्तीन में अंतरराष्ट्रीय फोर्स को तैनात करने जैसे प्रावधान शामिल थे.

ट्रंप के 20 पॉइंट पीस प्लान का पहला चरण कामयाब रहा है. इजरायल और हमास दोनों ने सीजफायर के लिए सहमति दर्ज करते हुए बंदियों को रिहा कर दिया है. वहीं, अब इस प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र की भी मुहर लग चुकी है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में एक अंतर्राष्ट्रीय स्थिरीकरण बल की स्थापना को अधिकृत करने वाले प्रस्ताव को पारित करने पर खुशी जताई है. पीएम के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक बयान जारी किया गया है जिसके मुताबिक यह योजना हमास के शासन को समाप्त करने और सामान्य स्थिति बहाल करने में मदद करेगी.

यह गाजा में शांति और समृद्धि लाएगी: नेतन्याहू

नेतन्याहू ने ट्रंप की योजना और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा इसके समर्थन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह “शांति और समृद्धि लाएगी क्योंकि यह गाजा के पूर्ण विसैन्यीकरण, निरस्त्रीकरण और कट्टरपंथ को समाप्त करने पर जोर देती है,” जो “राष्ट्रपति ट्रंप के दृष्टिकोण के अनुरूप” “इजरायल और उसके पड़ोसियों के और अधिक एकीकरण के साथ-साथ अब्राहम समझौते के विस्तार का मार्ग प्रशस्त करेगी.”

संयुक्त राष्ट्र में पेश संकल्प पत्र के अनुसार, यूएन के सभी सदस्य देश ट्रंप की अध्यक्षता वाले इस प्रस्ताव में हिस्सा ले सकते हैं. इसके अलावा, एक अंतरराष्ट्रीय सैन्य बल बनाया जाएगा, जो गाजा में शांति बहाल करने और सैन्य गतिविधियों पर रोक लगाएगा. यह बल गाजा में हथियारों और सैन्य ढांचों को पूरी तरह से नष्ट करने में मदद करेगा.

हमास का बयान: हथियार नहीं डालेंगे

इजरायल ने जहां इस प्रस्ताव पर खुशी जताई है, तो वहीं हमास इसके सख्त खिलाफ है. हमास ने बयान जारी कर दावा किया कि वो हथियार नहीं डालेगा. हमास के अनुसार, “इस प्रस्ताव के तहत गाजा पट्टी में एक अंतर्राष्ट्रीय तंत्र बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसे हमारे लोग और सभी गुट नामंजूर करते हैं.”

वहीं, संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने कहा, “यह प्रस्ताव फिलीस्तीन के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा. फिलीस्तीन को मिसाइलों से दूर रखकर हमास के चंगुल से बाहर निकालेगा. इससे गाजा आतंक के साए के बिना समृद्धि की ओर आगे बढ़ सकेगा.”


ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी शख्स से निकाह करने वाली सरबजीत को लाहौर पुलिस कर रही परेशान, संबंध तोड़ने का बना रही दबाव


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

5 minutes ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

39 minutes ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

49 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

1 hour ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

2 hours ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

2 hours ago