UN में नेतन्याहू का भाषण (img: X)
Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN) में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) का भाषण गुरुवार को उस वक्त सुर्खियों में आ गया, जब उनके संबोधन की शुरुआत से पहले ही कई देशों के डिप्लोमेट्स हॉल से बाहर निकल गए. यह वॉकआउट गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई के विरोध के तौर पर किया गया. नेतन्याहू ने मंच से ही इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और वॉकआउट करने वालों को ‘मोरल कायर’ कह दिया. उन्होंने यहां तक कहा कि अगर कोई और कायर अभी हॉल में मौजूद है तो वह भी बाहर चला जाए.
करीब 40 मिनट के अपने भाषण में नेतन्याहू ने इजरायल की सैन्य कार्रवाई का जोरदार बचाव किया. उन्होंने गाजा में नरसंहार के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इजरायल ने नरसंहार नहीं किया (Netanyahu On Israel Gaza war), बल्कि उसे रोकने की कोशिश की है. भाषण के दौरान गैलरी में मौजूद उनके समर्थकों ने इजरायल के समर्थन में नारे भी लगाए.
#WATCH | New York | Delegates from various countries leave the UN General Assembly hall as Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu begins his speech
Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu says, “Before I begin, just a quick announcement: if there are any other moral cowards… pic.twitter.com/CBbFqwpEOe
— ANI (@ANI) September 24, 2026
नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी को भी अपने निशाने पर रखा. ममदानी ने इससे पहले नेतन्याहू को ‘वॉर क्रिमिनल’ बताया था और उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी. जवाब में नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें न्यूयॉर्क आने और UN में बोलने से रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वह अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटेंगे. ममदानी ने नेतन्याहू के भाषण के बाद उनके आरोपों को बेबुनियाद बताया.
इजरायली प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन और फ्रांस समेत कुछ पश्चिमी यूरोपीय देशों की नीतियों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि इन देशों ने इजरायल पर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे रुख बदला है. इसके अलावा उन्होंने ईरान, गाजा और वेस्ट बैंक का जिक्र करते हुए इजरायल के सामने मौजूद अलग-अलग सुरक्षा चुनौतियों को गिनाया.
नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी खुलकर तारीफ की और उन्हें इजरायल का बड़ा सहयोगी बताया. यह भाषण ऐसे समय हुआ है जब इजरायल में 27 अक्टूबर को आम चुनाव होने हैं.
ये भी पढ़ें: टैरिफ वॉर के बीच दुश्मनी भूल दोस्त बने ट्रंप-जिनपिंग? व्हाइट हाउस में हाथ मिलाते ही कर दिया बड़ा ऐलान
UN के बाहर भी नेतन्याहू के दौरे का विरोध हुआ. प्रदर्शनकारियों ने गाजा में इजरायली कार्रवाई और इजरायल को हथियार दिए जाने के खिलाफ नारे लगाए. पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया. नेतन्याहू की न्यूयॉर्क यात्रा भी काफी संक्षिप्त रही और भाषण के बाद उनके इजरायल लौटने की योजना थी.
-भारत एक्सप्रेस
एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…
Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…
राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…
Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…