दुनिया

Nobel Prize 2024: अमेरिका और ब्रिटेन के इन 3 अर्थशास्त्रियों को मिला इकोनॉमिक्‍स का नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize in Economics: इस साल अमेरिका-ब्रिटेन के 3 अर्थशास्त्रियों डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन को इकोनॉमिक्‍स (अर्थशास्त्र) का नोबेल पुरस्कार दिया गया है. नोबेल कमेटी के सोशल मीडिया हैंडिल पर ये जानकारी दी गई. नोबेल कमेटी की ओर से X.com पर लिखा गया, कि डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन को “संस्थाएँ कैसे बनती हैं और समृद्धि को कैसे प्रभावित करती हैं, इस पर अध्ययन के लिए” नोबेल पुरस्कार दिया गया है.

नोबेल कमेटी की ओर से बताया गया, “राजनीतिक संस्थाओं के बनने और बदलने की परिस्थितियों को समझाने के लिए पुरस्कार विजेताओं के मॉडल के तीन घटक हैं. पहला यह है कि संसाधनों का आवंटन कैसे किया जाता है और समाज में निर्णय लेने की शक्ति किसके पास (Elite Or Masses) है. दूसरा यह कि आम जनता को कभी-कभी सत्ताधारी अभिजात वर्ग को संगठित करके और धमकाकर सत्ता का प्रयोग करने का अवसर मिलता है; इस प्रकार समाज में सत्ता, निर्णय लेने की शक्ति से कहीं अधिक है. तीसरी समस्या प्रतिबद्धता की है, जिसका अर्थ है कि एकमात्र विकल्प यह है कि अभिजात वर्ग निर्णय लेने की शक्ति जनता को सौंप दे.”

नोबेल प्राइज वैज्ञानिक और इन्‍वेंटर अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के आधार पर दिए जाते हैं.

इसलिए दिया जाता है नोबेल पुरस्कार

इस पुरस्कार को औपचारिक रूप से ‘बैंक ऑफ स्वीडन प्राइज इन इकोनॉमिक साइंस इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल’ के रूप में जाना जाता है. सेंट्रल बैंक ने इसे 19वीं सदी के स्वीडिश व्यवसायी और रसायनज्ञ अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में स्‍थापित किया था, जिन्होंने डायनामाइट का आविष्कार किया था. तब पांच नोबेल प्राइज की स्‍थापना की गई थी.

  • नोबेल की प्राइज मनी 8.90 करोड़ रुपये होती है.
  • इकोनॉमिक्‍स का नोबेल प्राइज 1968 में शुरू किया गया था.
  • 1969 में राग्नार फ्रिश और जान टिनबर्गन इस प्राइज के पहले विजेता थे.
  • हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन को 2023 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया था.

2024 में इन्हें मिला नोबेल पुरस्कार

  • पिछले सप्ताह चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्र में नोबेल प्राइज की घोषणा की गई.
  • दक्षिण कोरियाई लेखक हान कांग को साहित्य में 2024 का नोबेल पुरस्कार दिया गया.
  • डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस, जॉन जम्पर को कैमिस्‍ट्री में 2024 का नोबेल पुरस्कार दिया गया.
  • परमाणु बम से बचे लोगों के समूह निहोन हिडांक्यो को 2024 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया.

 

यह भी पढ़िए: नोबेल पुरस्कार मिला तो दुनिया में छाया Han Kang का नाम, अब किताबों की बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड, बिकी लाखों प्रतियां

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

14 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

18 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

31 minutes ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

35 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

60 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

1 hour ago