किन जोंग उन -फाइल फोटो-सोशल मीडिया
North Korea Rules: नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के बीच इस कदर दुश्मनी चरम पर है कि नार्थ कोरिया ने साउथ कोरिया के सीरियल को भी देखने पर बैन लगा दिया है. यहां पर खासकर साउथ कोरिया के फेमस सीरियल (जिन्हें K-drama कहते हैं) को देखने के लिए गैरकानूनी घोषित कर दिया गया है. इस वजह से नॉर्थ कोरिया में ये सीरियल नहीं प्रसारित किए जाते हैं लेकिन इसको लोग पेन ड्राइव में लेकर चोरी-छिपे देश में लाते हैं और देखते हैं.
तो वहीं ताजा खबर सामने आ रही है कि साउथ कोरिया के सीरियल को छुपकर देखने के जुर्म में करीब 30 बच्चों को सजा दी गई है. नॉर्थ कोरिया की मीडिया के मुताबिक ये खबरें सामने आ रही हैं. इसके अलावा साउथ कोरिया के चैनल Chosun TV और अखबार कोरिया जूंगआंग डेली (Korea JoongAng Daily) ने भी 30 बच्चों को सजा देने की बात कही है. फिलहाल इसको लेकर अभी तक किसी और स्वतंत्र सूत्रों ने पुष्टि नहीं की है. जहां एक ओर साउथ कोरिया दुनिया भर में अपनी नई टेक्नोलॉजी और अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है तो वहीं नॉर्थ कोरिया एक सख्त तानाशाही वाले देश के तौर पर दुनिया में पहचान है.
ये भी पढ़ें-केपी शर्मा ओली चौथी बार बने Nepal के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने इस खास संदेश के साथ दी बधाई
इस साल की शुरुआत में ही नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग-उन ने साउथ कोरिया को अपना सबसे बड़ा दुश्मन करार दिया था. यही वजह है कि यहां पर साउथ कोरिया के सीरियल तक को देखने के लिए बैन लगा दिया गया है, बावजूद इसके लोग चोरी से अपने घरों में देखते हैं. ऐसी खबरें सामने आ रही है कि नॉर्थ कोरिया की पुलिस ने वहां करीब 30 मिडिल स्कूल के बच्चों को बैन होने वाले सीरियल को देखने के लिए सजा दी है. इन बच्चों को सीरियल देखते हुए पकड़ा गया है.
इस सम्बंध में साउथ कोरिया के एक सरकारी अधिकारी ने मीडिया को बताया कि नॉर्थ कोरिया में सख्त कानून हैं और उन्हें तोड़ने पर वहां की सरकार लोगों को बहुत सख्त सजा देती है. तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल इस खबर को लेकर यूजर्स कह रहे हैं कि यह घटना नॉर्थ कोरिया में लोगों पर लगाई गई सख्त पाबंदियों और क्रूर सजाओं को प्रदर्शित करती है. तो वहीं ये भी कहा जा रहा है कि नॉर्थ कोरियन सरकार से जनता इतनी डरती है कि उसके खिलाफ आवाज तक नहीं उठाती.
-भारत एक्सप्रेस
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…
देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…