दुनिया

North Korea Fire Missile: उत्तर कोरिया ने फिर दागी मिसाइल, जापान में मचा हड़कंप, पीएम किशिदा बोले- तुरंत जगह को खाली करें

North Korea Fire Missile: उत्तर कोरिया ने अपने हथियारों का परीक्षण जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जो कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच गिरी. इस घटना के मद्देनजर जापान को अपने एक द्वीप के निवासियों को एहतियातन सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहना पड़ा. हालांकि, बाद में इस आदेश को वापस ले लिया गया.

दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने कहा कि उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के पास से दागी गई मिसाइल कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच गिरी. एक बयान में इस मिसाइल को मध्यम एवं लंबी दूरी का हथियार बताया गया है, लेकिन इसमें यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मिसाइल ने कितनी दूरी तय की.

जापान के रक्षा मंत्री यासुकाजु हमादा ने पत्रकारों से कहा कि उत्तर कोरिया ने संभवत: एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया. उन्होंने कहा कि मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में नहीं पहुंची.

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने पत्रकारों से कहा कि वह इस प्रक्षेपण पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक बैठक बुलाने की योजना बना रहे हैं.

उत्तर कोरिया, कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच जल क्षेत्र में मिसाइल का अक्सर परीक्षण करता रहता है. उत्तर कोरिया के प्रक्षेपणों के बाद दक्षिण कोरिया और जापान अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश आमतौर पर तब तक जारी नहीं करते, जब तक उन्हें यह न लगे कि ये हथियार उनके क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: मेट्रो में बिकिनी गर्ल के बाद अब नहाने का Video Viral, चलती Metro में कपड़े उतार शैम्पू करता नजर आया युवक, महिलाओं ने बदली सीट

जापान सरकार ने बृहस्पतिवार के प्रक्षेपण के बाद उत्तरी छोर पर स्थित होक्काइडो द्वीप के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की, लेकिन बाद में सरकार ने मिसाइल संबंधी अपने इस अलर्ट को वापस ले लिया और कहा कि उसके विश्लेषण के अनुसार, मिसाइल के होक्काइडो में गिरने की कोई संभावना नहीं है. उत्तर कोरिया ने 2022 की शुरुआत से लेकर अब तक करीब 100 मिसाइल दागी हैं, जिनमें से कई परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं.

-भारत एक्सप्रेस

भाषा

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago