होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Indian Railway
Summer Special Trains: गर्मी की छुट्टियों में अगर आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. क्योंकि, अब आप ट्रेन में टिकट बुक करा सकते हैं और कंफर्म सीट पा सकते हैं. भारतीय रेलवे ने गर्मियों की स्कूली छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रेलवे बोर्ड ने आज गर्मी के मौसम में गंगा पुष्करालू और विशाखापत्तनम और वाराणसी के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. तेलुगु और उत्तर प्रदेश राज्यों को जोड़ने की यह पहल सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रयासों के कारण की गई है.
विशाखापत्तनम से वाराणसी के लिए गंगा पुष्करालु के लिए विशेष ट्रेनें 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को चलेंगी. वापसी के दौरान ये ट्रेनें 20 अप्रैल और 27 अप्रैल को चलेंगी. मई में विशाखापत्तनम से वाराणसी और वापसी के लिए स्पेशल ट्रेनें भी 5 दिन और चार दिन चलेंगी. जून में गर्मी के मौसम में भीड़ के कारण विशाखापत्तनम से वाराणसी और वापसी के लिए 11 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी.
अगर आप गर्मियों में वाराणसी जाना चाहते हैं तो इन 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग करा सकते हैं. इसके लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जा सकते हैं. अगर आप समय से बुकिंग करा लेते हैं तो आपको इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिल सकता है.
रेलवे पहले ही 217 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान कर चुका है. ये ट्रेनें 4010 फेरे पूरे करेंगी. जिससे रेल यात्रियों का सफर आसान हो सके. बिहार और उत्तर प्रदेश में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है.
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक सेंट्रल जोन से 10 ट्रेनें और एसडब्ल्यूआर जोन से 69 ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है, जो 1768 फेरे चलेंगी. पश्चिम रेलवे 40 ट्रेनों का संचालन कर रहा है जो 846 बार यात्रियों को ले जाएंगी.
Raw oil prices: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत $115…
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…