दुनिया

अमेरिका से खुन्नस, जापान में हड़कंप! उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, मचा हाहाकार

North Korea News: उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल दागकर कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ा दिया है. अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास और UN के कड़े रुख से बौखलाए उत्तर कोरिया ने एक हफ्ते के अंदर यह दूसरा परीक्षण किया है.

उत्तर कोरिया ने रविवार को वॉनसान इलाके से समुद्र की ओर कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जो जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरी. अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के हालिया नौसैनिक अभ्यास और UN के परमाणु प्रस्ताव से नाराज प्योंगयांग की इस हरकत पर दक्षिण कोरिया ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) की बैठक बुलाई. दक्षिण कोरिया ने इस परीक्षण को UN नियमों का उल्लंघन बताते हुए तुरंत मिसाइल गतिविधियां रोकने की अपील की है.

उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल

उत्तर कोरिया ने रविवार को कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्व में समुद्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी. जापान के रक्षा मंत्रालय और दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार, यह अननोन प्रोजेक्टाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के बाहर जाकर गिरा. इस घटना के तुरंत बाद दक्षिण कोरिया ने आपातकालीन राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) की बैठक बुलाई और प्योंगयांग के इस कदम की कड़ी निंदा की.

अमेरिकी युद्धाभ्यास और UN प्रस्ताव से बौखलाहट

यह मिसाइल परीक्षण ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले ही उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ पारित संयुक्त राष्ट्र (UN) के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था. इसके अलावा, हाल ही में गुआम के पास अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के संयुक्त नौसैनिक अभ्यास से भी प्योंगयांग बेहद नाराज था. किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने चेतावनी दी थी कि देश अपने परमाणु हथियारों को मजबूत करने की नीति से पीछे नहीं हटेगा.

दक्षिण कोरिया की सख्त चेतावनी और NSC बैठक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें वॉनसान इलाके से दागी गई थीं. एक सप्ताह के भीतर उत्तर कोरिया का यह दूसरा मिसाइल परीक्षण था. दक्षिण कोरिया के NSC ने प्योंगयांग से उकसावे वाली गतिविधियों को तुरंत रोकने की मांग की और कहा कि यह कदम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का सीधा उल्लंघन है.

यह भी पढ़ें-अगला नंबर पाकिस्तान का…सऊदी के लिए काल बने हूतियों ने अब PAK को क्यों धमकाया?

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 hours ago