पाकिस्तान के झंडों के साथ तनावपूर्ण मध्य-पूर्व का सिनेमैटिक दृश्य, PC-@chatgpt
Houthis warn Pakistan: मक्का समझौता करने के बाद पाकिस्तान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ सऊदी अरब पर हूतियों के हमलों के बाद पाकिस्तान की निष्क्रियता को लेकर दुनियाभर में उसकी फजीहत हो रही है, तो दूसरी तरफ हूती विद्रोहियों ने अब सीधे पाकिस्तान को ही मिसाइल हमले की सीधी चेतावनी दे दी है. अमेरिका के पूर्व सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल एचआर मैकमास्टर का भी मानना है कि इस पैक्ट के पीछे पाकिस्तान की नीयत कभी साफ नहीं रही.
दरअसल, 7 अगस्त को सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए ने एक सुरक्षा समझौते (Makkah Defence Pact Pakistan) पर हस्ताक्षर किए थे, जिसे नाटो की तर्ज पर ‘इस्लामिक नाटो’ कहा जा रहा था. इसके तहत किसी भी एक देश पर हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा.
‘पाक-तुर्किए सामने आए तो भुगतेंगे परिणाम'(Houthis warn Pakistan)
सऊदी अरब की धरती पर तुर्किए और पाकिस्तान की सेना की संभावित तैनाती को लेकर यमन के हूती विद्रोही बुरी तरह भड़क गए हैं. हूती नेता अल बुखैती ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा है कि अगर इस्लामाबाद और अंकारा युद्ध के मैदान में उतरते हैं, तो उन पर सीधे हमले किए जाएंगे.
बुखैती ने साफ किया कि यमन अभी तक रक्षात्मक रुख अपना रहा है, लेकिन अपनी सरज़मीं और क्षेत्र में किसी भी विदेशी ताकत की दखलअंदाजी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर पाकिस्तान बीच में आया तो अंजाम बेहद बुरा होगा.
शांतिदूत बनने का नाटक भी हुआ फ्लॉप
पाकिस्तान ने इससे पहले ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम का मध्यस्थ बनकर क्रेडिट बटोरने की पुरजोर कोशिश की थी, लेकिन उसकी यह चाल पूरी तरह फुस हो गई. दुनिया के सामने ‘शांतिदूत’ की छवि बनाने का पाकिस्तान का दांव उल्टा पड़ गया.
इसके बाद अपनी गिरती साख बचाने के लिए उसने मक्का समझौता(Makkah Defence Pact Pakistan) करके एक नई कूटनीतिक चाल चलने की कोशिश की, लेकिन हूतियों की सीधी धमकी के बाद उसकी विदेश नीति एक बार फिर पूरी तरह से फेल होती नजर आ रही है.
यह भी पढ़ें: पटना में बैठकर US-UK में साइबर ठगी! टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर ऐंठ रहे थे डॉलर, चार आरोपी गिरफ्तार
रियाद पर हूतियों का बैलिस्टिक मिसाइल अटैक
सऊदी अरब ने पुष्टि की है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने बैलिस्टिक मिसाइल से उसकी राजधानी रियाद को सीधे निशाना बनाने की खतरनाक कोशिश की है. हालांकि सऊदी नीत गठबंधन ने मिसाइल को हवा में ही इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया, लेकिन रियाद के निवासियों ने धमाकों की तेज आवाजें सुनीं और हवाई अड्डे के पास धुएं का गुबार देखा.
ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के इस हमले (Houthis warn Pakistan) ने पूरे खाड़ी क्षेत्र में हलचल मचा दी है और युद्ध का एक नया मोर्चा खोल दिया है, जिसमें अब पाकिस्तान भी पिसता दिखाई दे रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


