फोटो प्रतीकात्मक
Syria: उत्तरपश्चिमी सीरिया में गठबंधन सेना के एक अड्डे पर बृहस्पतिवार को संदिग्ध रूप से ईरान के ड्रोन हमले में एक अमेरिकी ठेकेदार की मौत हो गयी तथा अमेरिकी सेना के पांच सदस्य तथा एक अन्य ठेकेदार घायल हो गए. पेंटागन ने यह जानकारी दी. अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बृहस्पतिवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि यूएस सेंट्रल कमांड बलों ने जवाबी कार्रवाई के तौर पर ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड से संबद्ध समूहों द्वारा पूर्वी सीरिया में इस्तेमाल किए जाने वाले अड्डों पर ‘‘सटीक हवाई हमले’’ किए.
रक्षा विभाग ने कहा कि खुफिया समुदाय ने पता लगाया है कि मानवरहित ड्रोन ईरानी मूल का था. ऑस्टिन ने कहा, ‘‘सीरिया में रेवोल्यूशनरी गार्ड से संबद्ध समूहों द्वारा गठबंधन सेना के खिलाफ हाल के हमलों के साथ ही आज के हमले के जवाब में हवाई हमले किए गए.’’ सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो में सीरिया के देर अज-जोर में विस्फोट होते हुए देखा जा सकता है. रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस प्रांत की सीमा इराक से लगती है और यहां तेल क्षेत्र स्थित हैं. गौरतलब है कि ईरान के अर्द्धसैन्य बल रेवोल्यूशनरी गार्ड पर पश्चिम एशिया में बमवर्षक ड्रोन हमले करने का संदेह है.
हाल के महीनों में रूस ने यूक्रेन पर युद्ध के तौर पर कई स्थानों पर अपने हमलों में ईरान के ड्रोन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. ईरान ने इन हमलों की जिम्मेदारी से इनकार किया है. हालांकि, पश्चिमी देश और विशेषज्ञ इन ड्रोन को ईरान का बताते हैं. सीरिया की सरकारी ‘सना’ समाचार एजेंसी ने अभी किसी हमले की पुष्टि नहीं की है. ईरान की ओर से भी इन हमलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. कतर की सरकारी समाचार एजेंसी ने उसके विदेश मंत्री और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान के बीच फोन पर बातचीत होने की जानकारी दी है. कतर, ईरान के परमाणु कार्यक्रमों को लेकर तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच वार्ताकार रहा है.
AI Love Scam: एक वर्चुअल एआई हसीना का झूठा वादा और प्यार में अंधा हुआ…
नवरात्र के नौवें दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं की ओर से…
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी होने…
आनंद नीलकंठन की किताब विविध रामायण, विविध पाठ बताती है कि रामायण सिर्फ एक कहानी…
RBI Bank Holiday List: 19 अक्टूबर 2026 (महानवमी) से लेकर 23 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा…
Asim Munir Maryam Nawaz Secret Date: पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज और पाकिस्तान के सबसे…