बिजनेस

Hindenberg को सबक सिखाने की जैक डोर्सी की तैयारी, कानूनी कार्यवाई के दिये संकेत

Hindenberg ने अडानी ग्रुप के बाद अगला धमाका जैक डोर्सी की पेमेंट कंपनी Block Inc पर किया है। Hindenberg ने अपनी रिपोर्ट में कंपनी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी Hindenberg ने अपनी रिपोर्ट में कहा की Block Inc ने अपने यूजर्स को बढ़ा चढ़ा कर दिखाया है। साथ ही, अपनी कस्टमर एक्विजिशन कॉस्ट को भी कम करके बताया है। इस रिपोर्ट के आने के बाद Block Inc के शेयरों में 20% की भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

Hindenberg की रिपोर्ट के सामने आने के बाद अब Block Inc का जवाब भी सामने आ गया है। Block Inc ने Hindenberg की रिपोर्ट को मिसलीडिंग बताते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

क्या है Block Inc पर Hindenberg रिर्पोट?

शॉर्ट सेलर फर्म Hindenberg ने Block Inc पर आरोप लगाते हुए कहा है की कंपनी ने गलत आंकड़ों को दिखाया है। Hindenberg ने कहा कि उन्होंने अपनी दो साल की रिसर्च के बाद ये रिपोर्ट जारी की है। कंपनी के ज्यादातर अकाउंट फेक होने का आरोप लगाया गया है। साथ ही, रिपोर्ट में कैश एप के कंप्लायंस में कमी होने का भी आरोप है। Hindenberg ने यूजर्स की संख्या को बढ़ा कर दिखाने और ग्राहकों की पोजीशन कॉस्ट को कम करने का बड़ा आरोप लगाया है।

क्या है जैक डोर्सी की कंपनी Block Inc जो बनी है Hindenberg का निशाना?

Block Inc ki शुरुआत जैक डोर्सी और जिम मैकेल्वी ने 2010 में की थी। कंपनी का नाम पहले Square Inc था। वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप $44 बिलियन है।

Hindenberg ने अपनी नई रिपोर्ट लाने की खबर 23 मार्च को अपने ट्विटर के जरिए दी थी। इस खबर के आने के बाद बिजनेस की दुनिया में खलबली मच गई थी। अब देखना ये है की इस रिपोर्ट का कंपनी पर क्या असर होगा।

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

भारतीय जेलों में 74% कैदी विचाराधीन, हजारों पांच साल से अधिक समय से बंद; सवाल- फैसले से पहले ही क्यों बीत रही जिंदगी?

देश की जेलों में बंद हर चार कैदियों में करीब तीन विचाराधीन हैं, यानी उनके…

7 minutes ago

प्रदर्शनों से दिल्ली का निकला दिवाला, कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, CTI ने सरकार से की ये डिमांड

Delhi Trade Loss: दिल्ली में लगातार हो रहे धरने-प्रदर्शनों का असर अब बाजारों के कारोबार…

9 minutes ago

मुंबई से भागे, कोटा में धरे गए! टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर गिरफ्तार

Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के…

21 minutes ago

BLA ने उड़ाया PAK आर्मी का काफिला…! मेजर समेत 7 सैनिक ढेर, बलोचों से भी मार खा रहे मुनीर?

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि 18 अक्टूबर को बलूचिस्तान के ग्वादर…

23 minutes ago

राजनाथ सिंह से लेकर अमित शाह तक… जानिए देश के नेताओं ने कैसे दी महानवमी की बधाई?

नवरात्र के नौवें दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं की ओर से…

1 hour ago