मनोरंजन

केएल राहुल कौन? एयरपोर्ट पर क्रिकेटर को पहचान नहीं पाईं राखी सावंत, पैपराजी बोले- सुनील शेट्टी का दामाद

Rakhi Sawant Video: टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत पिछले कुछ समय से अपने पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर चर्चा में हैं. उसने आदिल पर तमाम आरोप लगाए और पुलिस को तहरीर दी. वहीं, एक अन्य महिला ने भी अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. कई बार तो राखी सावंत पैपराजी के सामने अपनी जिंदगी में आए तूफान को लेकर रो भी पड़ीं. इस बीच राखी सावंत लंदन के अपने रोमांचक ट्रिप से मुंबई लौट आई हैं. उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. उन्हें देखकर पपराजी ने उनकी तस्वीरें लीं और केएल राहुल के बारे में पूछा. एक्ट्रेस क्रिकेटर को पहचान नहीं पाईं और पूछने लगीं कि ये कौन हैं? तब फोटोग्राफर्स ने बताया कि सुनील शेट्टी के दामाद हैं.

शुरुआत में राखी सावंत ने पैपराजी से लंदन ट्रिप के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि कैसे वह 12 घंटे के लंबे सफर से लौट रही हैं. तभी केएल राहुल भी एयरपोर्ट पर नजर आए. लेकिन इस दौरान राखी सावंत उन्हें पहचान नहीं पाईं. ऐसे में पपराजी ने उनकी मदद की और बताया कि वह अथिया के पति हैं.

ये भी पढ़ें- Uorfi Javed Relationship : उर्फी जावेद को हुआ प्यार! प्रपोजल फोटो शेयर कर फैंस को दिया हिंट

राखी सावंत ने पूछा कौन है केएल राहुल

जैसे ही राखी पार्किंग एरिया से बाहर निकलीं, पैपराजी ने उन्हें बताया कि केएल राहुल उनके बगल वाली कार में बैठे हैं. उसने तुरंत कार को देखा, फिर फोटोग्राफरों को देखा और पूछा, “कौन, कौन. केएल राहुल कौन हैं?” इस सवाल को सुनकर यूजर्स ने खूब कमेंट भी किए.

पपराजी बोले- सुनील शेट्टी का दामाद

तब फोटोग्राफर्स ने राखी को यह याद दिलाने में मदद की कि केएल राहुल क्रिकेटर हैं. तभी राखी को भी याद आ गई. जबकि पपराजी पीछे से कहने लगे, ‘सुनील शेट्टी के दामाद’ केएल राहुल हैं. यह सुनते ही राखी सावंत को तुरंत याद आ गया और वह अथिया शेट्टी को शादी की बधाई देने लगीं.

Dimple Yadav

Recent Posts

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

8 minutes ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

44 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

2 hours ago