दुनिया

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने नीरज चोपड़ा क्लासिक भाला फेंक प्रतियोगिता में भाग लेने से इंकार किया

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से उठाे जा रहे सख्त कदमों के बीच पाकिस्तान के मौजूदा ओलंपिक भाला फेंक चैंपियन अरशद नदीम ने बेंगलुरू में होने वाली आगामी नीरज चोपड़ा क्लासिक भाला फेंक प्रतियोगिता में भाग लेने के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है. यह जानकारी पाकिस्तानी मीडिया में आई है. हालांकि, अरशद नदीम ने इसकी वजह कुछ और बताई है.

अरशद ने अपने मौजूदा कार्यक्रम के साथ टकराव को नीरज चोपड़ा क्लासिक में भाग न लेने का कारण बताया है. यह एक दिवसीय प्रतियोगिता है जिसका आयोजन 24 मई को बेंगलुरू के श्री कांतीरवा स्टेडियम में किया जाएगा.

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट ने अरशद के हवाले से कहा, “मैंने निमंत्रण अस्वीकार कर दिया है क्योंकि मेरा कार्यक्रम एक साल पहले ही तय हो चुका था और मैं 27 मई से दक्षिण कोरिया में होने वाली एशियाई प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहा हूं.” अरशद फिलहाल अपने गृहनगर मियां चन्नू में छुट्टियां मना रहे हैं.

दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव का असर

अरशद जल्द ही पाकिस्तान में अपने बेस पर लौट आएंगे और सितंबर में टोक्यो में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारी करेंगे. हालांकि पहले की रिपोर्टों में दावा किया गया था कि अरशद नदीम ने निमंत्रण स्वीकार करने की इच्छा जताई है, लेकिन आधिकारिक तौर पर निमंत्रण मिलने के बाद, पेरिस ओलंपिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता ने यू-टर्न लेते हुए निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया, क्योंकि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया है.

अरशद नदीम द्वारा एनसी क्लासिक में भाग न लेने का एक और संभावित कारण यह है कि उन्हें पाकिस्तान सरकार से अनुमति लेनी होगी. वह नहीं चाहते थे कि दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव में फंसकर भारत की ओर से उनका निमंत्रण रद्द हो जाए.

नीरज और अरशद के बीच पिछले पांच वर्षों से एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने के बाद से सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं और दोनों ने ही इन आयोजनों के दौरान शानदार दोस्ती निभाई है. नीरज ने बुडापेस्ट, हंगरी में पिछली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि अरशद रजत पदक विजेता रहे थे. पेरिस ओलंपिक खेलों में अरशद नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि नीरज ने रजत पदक जीता.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के बयान से घबराया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

33 minutes ago

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

58 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

58 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

1 hour ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

1 hour ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

2 hours ago