दुनिया

UNSC में लताड़ से बौखलाया पाक, बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी पर की अपमानजनक टिप्पणी

Bilawal Bhutto Zardari: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (अंतरराष्ट्रीय मंच) पर लताड़ पड़ने की बाद से पाकिस्तान बुरी तरह बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो ने अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर से भारत के ऊपर सियासी हमला बोला है. इतना ही उनको UNSC में लताड़ पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी की है. पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल जरदारी ने 9/11 के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को पनाह देने वाली टिप्पणी पर उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोला है.

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘मैं भारत को बताना चाहता हूं कि ओसामा बिन लादेन तो मर चुका है, लेकिन ‘गुजरात का कसाई’ अभी जिंदा है और भारत का प्रधानमंत्री है.’

भारत सरकार गांधीवादी विचारधारा में विश्वास नहीं रखती- भुट्टो

न्यूयॉर्क में एक संवाददाता सम्मेलन में बिलावल ने पत्रकारों से कहा कि भारत सरकार गांधी की विचारधारा में विश्वास नहीं करती है, बल्कि उनके हत्यारे के सिद्धांतों में विश्वास करती है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार हिटलर से प्रभावित है. पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने में भारत की भूमिका की निंदा करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादी तत्वों को पड़ोसी देश से समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि विदेशी तत्व सक्रिय रूप से बलूचिस्तान में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-  Nirbhaya Gangrape: 16 दिसंबर की भयावह रात, जब चलती बस में हैवानियत ने दिल्ली ही नहीं पूरे देश को झकझोर दिया

पाकिस्तानी विदेश मंत्री भुट्टो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर पर हमला बोलते हुए कहा, “मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले अमेरिका ने उनकी एंट्री पर बैन लगा दिया था. पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर पर आरोप लगाते हुए भुट्टो ने कहा कि दोनों भारत के नहीं, RSS के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री हैं.

भारत ने UNSC में पाकिस्तान को लगाई थी फटकार

बता दें कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री का ये बयान तब आया है जब इससे पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई थी. पाकिस्तान को नसीहत देते हुए जयशंकर ने कहा था कि जिस देश ने अल-कायदा नेता ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादी को पनाह दी हो और अपने पड़ोसी देश की संसद पर हमला किया हो, उसे उपदेश नहीं देना चाहिए.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

3 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

4 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

4 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

4 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

4 hours ago