‘पठान’ ही नहीं 'आदिपुरुष' पर भी हुआ है बवाल
Bollywood Movies in 2023: साल 2022 खत्म हो रहा है और कुछ ही दिनों की दूरी पर नया साल है. आने वाला साल सिनेप्रेमियों के लिए बहुत खास होने वाला है क्योंकि इस साल कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, कई फिल्में तो ऐसी हैं जो अभी से कॉन्ट्रोवर्सी में हैं.
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही कॉन्ट्रोवर्सी में घिर चुकी है. फिल्म का पहला गाना बेशरम रंग जमकर ट्रोल किया जा रहा है. गाने में दीपिका की भगवा बिकिनी को लेकर खूब विवाद हो रहा है. वहीं गाने का म्यूजिक भी चोरी का बताया जा रहा है.
प्रभास और कृति सेनन की आदिपुरुष साल 2022 में ही रिलीज होने वाली थी मगर जैसे ही फिल्म का टीजर आया इसे जमकर ट्रोल किया जाने लगा. राम जी की चमड़े की चप्पल, सीता का ड्रेस, हनुमान जी का लुक और सीधे बाल किसी से हजम नहीं हुआ और लोग भावनाओं को आहत करने का आरोप फिल्म पर लगाने लगे. जिसके बाद फिल्म की रिलीज को ओम राउत ने टालने का फैसला किया और बदलावों के साथ 12 जनवरी 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
सुपरहिट फिल्म ‘गदर- एक प्रेम कथा’ की सीक्वल गदर 2 भी अगले साल 2023 में रिलीज होगी. यह फिल्म भी कॉन्ट्रोवर्सी में फंस चुकी है. दरअसल फिल्म की शूटिंग के लिए जब मेकर्स कांगड़ा भलेड के एक घर में शूटिंग कर रहे थे. घर के मालिक ने मेकर्स पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था, मालिक का कहना है कि फिल्म के लिए केवल 3 कमरे और एक हॉल की डील 11 हजार रुपये प्रति दिन में हुई थी, लेकिन मेकर्स डील पर टिके नहीं. उन्होंने फिल्म में उनका और उनके बड़े भाई के घर का यूज किया. इसके बाद घर के मालिक ने 56 लाख रुपये का बिल मेकर्स को थमाया था.
कार्तिक आर्यन और रोहित धवन की रोम-कॉम ड्रामा भी 2023 में रिलीज होगी. फिल्म के टीजर और पोस्टर को पसंद किया गया. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की पंचलाइन, ह्यूमर और एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिलेगा. फिल्म में कृति सेनन भी होंगी.
प्रभास और कृति सेनन की फिल्म सालार भी 2023 में रिलीज होगी. यह एक एक्शन थ्रिलर मूवी है जिसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया है. फिल्म का बजट 200 करोड़ बताया जा रहा है.
अजय देवगन की मैदान फरवरी 2023 में आएगी. यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अमित शर्मा ने किया है.
सलमान खान, पूजा हेगड़े और शहनाज गिल की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ अप्रैल 2023 में रिलीज होगी. फिल्म में सिद्धार्थ निगम भी अहम रोल में दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है.
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की यह फिल्म अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं.
हंसल मेहता की ‘फ़राज़’ रियल लाइफ के आतंकवादी हमले पर आधारित है, जिसने 2016 में ढाका कैफे को तबाह कर दिया था. यह फिल्म भी 2023 में रिलीज होगी.
राजकुमार राव की फिल्म भीड़ 2023 में रिलीज होगी यह उनकी अब तक की सबसे अलग फिल्म बताई जा रही है। ‘भीड़’ में राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, दीया मिर्जा, पंकज कपूर, आशुतोष राणा, वीरेंद्र सक्सेना, आदित्य श्रीवास्तव, कृतिका कामरा और करण पंडित भी अहम रोल में हैं।
अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित लॉस्ट एक एंटरटेनिंग इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा थ्रिलर है. सच्ची घटनाओं से प्रेरित, लॉस्ट एक उत्साही युवा महिला क्राइम रिपोर्टर की कहानी है जो एक युवा थिएटर एक्टिविस्ट के अचानक गायब होने के पीछे की सच्चाई की खोज में लगी है. फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में हैं, उनके साथ पंकज कपूर, राहुल खन्ना और नील भूपलम, पिया बाजपेयी और तुषार पांडे भी हैं. फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने किया है.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भूमि पेडनेकर, शारिब हाशमी, सुमित कौल, सुमित व्यास, रॉकी रैना और टीजे भानु की फिल्म अफवाह भी 2023 में रिलीज होगी.
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…