दुनिया

पाकिस्तानी सेना में विद्रोह की आहट! 8 लाख की फौज में 3 लाख शिया बागी? जनरल आसिम मुनीर की उड़ी नींद

Pakistan Army Revolt: पाकिस्तान में शियाओं के प्रमुख धर्मगुरु शेख जावेद ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख को ऐसी खुली चेतावनी दी है, जिसने जनरल आसिम मुनीर की नींद उड़ा दी है. उन्होंने जनरल आसिम मुनीर को धमकी दी है कि अगर उन्होंने शियाओं से माफी नहीं मांगी तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार हो जाओ. शेख जावेद ने ललकारते हुए कहा कि 8 लाख पाकिस्तानी सेना के जवानों में 3 लाख शिया हैं. आपने उनका अपमान किया है, अगर ये सैनिक विद्रोह कर दें तो पाकिस्तान टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा.

दरअसल ईरान के मौजूदा हालत पर पाकिस्तान के शिया समुदाय में जबरदस्त गुस्सा है. जिसको लेकर पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने कहा कि जिन शियाओं को दिक्कत हो रही है वो ईरान चले जाएं. जिसके बाद से पाकिस्तान के शियाओं में जबरदस्त गुस्सा है.

शियाओं की कुल 20 प्रतिशत आबादी

पाकिस्तान की कुल आबादी में शियाओं की आबादी लगभग 20 प्रतिशत है. 70 के दशक में जिया उल हक के शासनकाल में पाकिस्तान के संविधान में बदलाव कर शियाओं, अहमदिया सहित कई मुस्लिम समुदायों को गैरमुस्लिम करार दिया. जिसके बाद से पाकिस्तान का शिया समुदाय सुन्नी कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं. लश्कर-ए-झांगवी और सिपाहे सहाबा जैसे संगठन शिया समुदाय के खून बहाते हैं. पाकिस्तान के पाराचिनार और गिलगिट-बाल्टिस्तान जैसे शिया बाहुल्य इलाकों में शियाओं का ही उत्पीड़न होता है. पाकिस्तानी सेना पर सुन्नी कट्टरपंथियों का समर्थन का आरोप लगता रहा है.

क्या होगा अगर 3 लाख जवान कर दें विद्रोह?

शिया धर्मगुरु शेख जावेद ने दावा किया है कि 8 लाख पाकिस्तानी फौज में से 3 लाख फौजी शिया है. अगर ये दावा सच है तो फिर ये आंकड़े ही पाक आर्मी चीफ की रातों की नींद उड़ाने के लिए काफी है. अगर आसिम मुनीर माफी नहीं मांगते हैं और हालात विद्रोह जैसे होते हैं तो यह पाकिस्तान के लिए काफी खतरनाक साबित होगा.

चेन ऑफ कमांड खत्म हो जाएगी

सबसे पहले पाकिस्तानी सेना की चेन ऑफ कमांड यानी पाक फौज के ऊपर मौजूद अधिकारियों के आदेश का पालन खत्म हो जाएगा. 3 लाख फौजी सीधे-सीधे विद्रोह पर उतर जाएंगे तो सेना पंगु हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- अंधेरे में डूबेगा इजरायल? पावर प्लांट्स और एनर्जी ग्रिड पर ईरानी मिसाइलों का साया; युद्ध हुआ और भी भयानक

अगर पाकिस्तानी फौज के अंदर मौजूद शिया विद्रोह कर देते हैं तो कई पाकिस्तानी इलाके जैसे पाराचिनार और गिलगिट-बल्टिस्तान जो शिया बाहुल्य हैं वो तुरंत इस्लामाबाद से अलग हो जाएंगे. पाकिस्तान के लिए ये हूबहू वैसे ही हालात होंगे जैसे साल 1971 में था.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

17 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

36 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

48 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

1 hour ago