दुनिया

‘ये बेशर्म इस्लामिक पाकिस्तान…’ मर्लिन मुनरो की तस्वीर पर ख्वाजा आसिफ ने किया गंदा कमेंट, होने लगी थू-थू

 Pakistan News: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी फजीहत कराने को लेकर सुर्खियों में हैं. न्यूयॉर्क की एक इन्फ्लुएंसर द्वारा पोस्ट की गई मर्लिन मुनरो की ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर पर सिर्फ ‘देखें’ (Look) कमेंट करने के बाद वे अपनी ही देश की जनता और कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गए हैं. इस हरकत के बाद यूजर्स ने उन्हें ‘बेशर्म’ बताते हुए रक्षा मंत्री के पद की गरिमा गिराने और दुनिया भर में पाकिस्तान को शर्मिंदा करने का आरोप लगाया है.

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी एक हरकत के कारण बुरी तरह ट्रोल हो गए हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क की एक कंटेंट क्रिएटर द्वारा शेयर की गई मर्लिन मुनरो की ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर पर केवल ‘देखें’ (Look) कमेंट किया, जिसके बाद कट्टरपंथी यूजर्स और अन्य लोगों ने उन पर तीखा हमला बोला है. आलोचकों का कहना है कि इस्लामिक देश के रक्षा मंत्री का इस तरह के पोस्ट पर टिप्पणी करना बेहद गैर-पेशेवर और शर्मनाक है. ख्वाजा आसिफ अपने बयानों और हरकतों की वजह से पहले भी विवादों में रहे हैं.

मर्लिन मुनरो की तस्वीर पर कमेंट कर फंसे ख्वाजा आसिफ

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अपनी राजनीतिक सूझबूझ के बजाय एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी अजीब हरकतों के चलते सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार वह सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पर किए गए अपने कमेंट के कारण लोगों के निशाने पर आ गए हैं, जिसे लेकर उन्हें भारी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

क्या था पूरा मामला?

यह विवाद तब शुरू हुआ जब न्यूयॉर्क की रहने वाली कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर ओलिविया एमी ने सोशल मीडिया पर मर्लिन मुनरो की एक ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर शेयर की. एमी ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा कि इसमें एक ऐसी चीज छिपी है जो 1956 की नहीं है. इस पोस्ट पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कोट-ट्वीट करते हुए सिर्फ ‘देखें’ (Look) लिखा.

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स और कट्टरपंथी

ख्वाजा आसिफ का यह कमेंट सामने आते ही पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स और कट्टरपंथियों ने उन्हें घेर लिया. कई यूजर्स ने तस्वीर में मुनरो के कपड़ों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि एक ‘इस्लामिक रिपब्लिक’ के रक्षा मंत्री पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह की पोस्ट पर टिप्पणी शोभा नहीं देती. अफगानिस्तान के एक यूजर बुरहानउद्दीन ने कड़े शब्दों में उनकी आलोचना करते हुए उन्हें शराब पीने और देश को दुनिया के सामने शर्मिंदा करने तक के ताने दे डाले.

पहले भी विवादों में रहे हैं ख्वाजा आसिफ

यह पहला मौका नहीं है जब ख्वाजा आसिफ अपने बयानों या हरकतों के कारण चर्चा में आए हों. इससे पहले भी वह अफगान महिला पत्रकार के सवाल पर गला काटने का इशारा करने और भारत विरोधी बयानों के चलते ऑनलाइन आलोचना का शिकार हो चुके हैं. अपनी ही सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा करने वाले ख्वाजा आसिफ का यह नया विवाद पाकिस्तान में चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें-भारत से लेकर इमरान खान तक, असीम मुनीर ने पाकिस्तान की कब्र पर खुद रख दिया पैर… अब मचेगा तांडव

-भारत एक्सप्रेल

Shubhra Rai

Recent Posts

मेरठ में STF का एक्शन, कुख्यात गटारू गैंग से जुड़े 4 आरोपी दबोचे गए

UP News: मेरठ के सोतीगंज इलाके में यूपी STF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…

8 hours ago

सरदार पटेल की जयंती पर दिल्ली में राष्ट्रीय एकता का महाआयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा संदेश

दिल्ली के पंजाबी बाग में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम…

9 hours ago