फैक्ट चेक

Fact Check: IITian बाबा की हो गई मौत! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस खबर की क्या है सच्चाई?

IITian Baba Death: सोशल मीडिया पर इस समय एक खबर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि IITian बाबा यानी अभय सिंह की मौत हो गई है. दावा यह भी किया जा रहा है कि हिसार के एक होटल में उनकी लाश मिली है. अभय सिंह की मौत से जुड़ी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं. जिसमें लिखा है कि हिसार के कमरे में IItian बाबा की लाश मिली है. इस तस्वीर में ‘IITian बाबा’ यानी अभय सिंह दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में यह भी बताया जा रहा है कि मौके से गैस पाइप मिली है.

बता दें कि ‘IITian बाबा’ यानी अभय सिंह की मौत से जुड़ी यह खबर पूरी तरह झूठी है और पुलिस ने इसका साफ खंडन किया है.

IITian बाबा की हो गई मौत! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस खबर की क्या है सच्चाई?

क्या है सच्चाई?

असल में पूरा मामला यह है कि हिसार के रहने वाले 35 साल के राहुल जैन ने आईआईटी रुड़की से पढ़ाई की थी और वे ऑनलाइन कोचिंग चलाते थे. कुछ दिन पहले पीएलए एरिया में उनके घर में उनकी डेडबॉडी मिली थी. चूंकि राहुल जैन भी एक आईआईटीयन थे, इसलिए सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे महाकुंभ वाले ‘IITian बाबा’ (अभय सिंह ग्रेवाल) की मौत से जोड़कर फर्जी खबरें चलानी शुरू कर दीं.

हिसार पुलिस के सोशल मीडिया इंचार्ज अमरिंदर सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि मृतक राहुल जैन का अभय सिंह से कोई लेना-देना नहीं है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के ऐसी भ्रामक और झूठी खबरें सोशल मीडिया पर शेयर न करें.

झज्जर के रहने वाले हैं IITian बाबा

अभय सिंह ग्रेवाल मूल रूप से झज्जर के रहने वाले हैं. उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई की है. वे फिलहाल एकदम सुरक्षित हैं. महाकुंभ के दौरान चर्चा में आए अभय सिंह ने इस साल हिमाचल प्रदेश के अंजनघर महादेव मंदिर में शादी की थी.

ये भी पढ़ें- क्या एअर इंडिया की फ्लाइट होने वाली थी हाईजैक? यूरोप से भारत तक कोहराम; जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

IITian बाबा हाल ही में वह मथुरा और वृंदावन में नजर आए थे और सोशल मीडिया पर अपने पेज के जरिए सक्रिय रहते हैं. उन्होंने अपना पूरा लुक भी बदल लिया है और अब लंबे बाल कटवा लिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

5 मिलियन फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट के खिलाफ FIR, मां काली के वीडियो पर मचा बवाल

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट के एक वीडियो को लेकर उत्तराखंड के हल्द्वानी में विरोध प्रदर्शन…

4 minutes ago

100 किलो वजन… नेपो किड का टैग, फिर भी नहीं छोड़ा सपना! इस एक्ट्रेस ने बताया हीरोइन बनने का सफर

Sara Ali Khan Career: एक्ट्रेस ने अनिल कपूर के शो में बताया कि कभी उनका…

6 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले! महाराष्ट्र सरकार खाते में भेजेगी 5,000 रुपये, 305 तहसीलों को बड़ा तोहफा

Maharashtra News: महाराष्ट्र कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर अभिनंदन प्रस्ताव…

12 minutes ago

छी..छी..छी..रोबोट की गंदी हरकत: लड़की के पीछे से आया और..; यही देखना रह गया था

Robot Molests Girl Germany: क्या रोबोट भी छेड़खानी कर सकते हैं? जर्मनी की सड़क पर…

14 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर एकजुट दिखा एनडीए, विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- बैलेट हो या ईवीएम, कांग्रेस हारेगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान "गुजरात में बैलेट पेपर से वोटिंग हुई, कांग्रेस…

15 minutes ago

‘हरित परिवहन की ओर बड़ा कदम’ अदानी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की पार्टनरशिप, गुजरात में दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक

Adani Logistics: सड़क मार्ग से कंटेनरों की डिलीवरी को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा…

22 minutes ago