Pakistan Dual Citizenship news: अपने ही देश के अंदरूनी हालातों से बेखबर और विदेशी कर्ज पर सांस ले रहे पाकिस्तान से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज खबर सामने आई है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद इस बात का पर्दाफाश किया है कि देश की नौकरशाही और संघीय अधिकारियों ने पाकिस्तान को सिर्फ ‘लूटने और भागने’ का अड्डा बना रखा है.
सरकारी जांच में यह खौफनाक सच सामने आया है कि पाकिस्तान के 2,500 से अधिक संघीय अधिकारियों के पास दोहरी नागरिकता (Dual Citizenship) है. वे पाकिस्तान सरकार के खजाने से भारी-भरकम सैलरी और वीआईपी मजे तो ले रहे हैं, लेकिन उनका असली ठिकाना कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप बन चुका है.
कंगाल हो चुके पाकिस्तान के ये भ्रष्ट और शातिर अफसर यूरोप के देश पुर्तगाल में धड़ल्ले से संपत्तियां खरीद रहे हैं. रक्षा मंत्री और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुर्तगाल की आसान ‘रेजिडेंसी-बाय-इन्वेस्टमेंट’ और लिबरल इमिग्रेशन नीतियां इन अधिकारियों को यूरोपीय संघ (EU) में बिना रोक-टोक घूमने और बसने का मौका देती हैं.
सवाल यह उठता है कि सरकारी सैलरी पर जीने वाले ये बाबू विदेशों में आलीशान विला और संपत्तियां खरीदने के लिए करोड़ों-अरबों का काला धन कहां से ला रहे हैं? साफ है कि मुल्क की अवाम भूखों मर रही है और ये अधिकारी सरकारी पदों की आड़ में अपनी तिजोरियां भर रहे हैं.
इस पूरे वाकये पर भारत के जाने-माने पाकिस्तान मामलों के विशेषज्ञ और पूर्व खुफिया अधिकारी तिलक देवाशेर ने बेहद करारा तंज कसा है. उन्होंने दो टूक कहा है कि ‘पाकिस्तान में कुछ तो बहुत खतरनाक तरीके से सड़ रहा है.’ चूंकि इन नौकरशाहों और अधिकारियों को देश के अंदरूनी हालातों और आने वाले भयंकर आर्थिक पतन की सबसे पहले भनक लगती है, इसलिए वे ‘डूबते जहाज से भागने वाले चूहों’ की तरह पाकिस्तान छोड़कर विदेशों में अपने ठिकाने सुरक्षित कर रहे हैं. साल 2025 से ही पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (PAC) भी इस बात की जांच में जुटी है कि कैसे सरकारी मलाई चाटने वालों ने घपले-घोटालों के पैसों से विदेश में साम्राज्य खड़ा कर लिया है.
एक तरफ जहां पाकिस्तान भुखमरी, महंगाई और कर्ज के दलदल में पूरी तरह धंस चुका है, वहीं दूसरी तरफ देश को संभालने और चलाने वाले सरकारी नुमाइंदे ही अपनी बोरिया-बिस्तर बांधकर विदेश भागने की फिराक में हैं. ख्वाजा आसिफ के इस खुलासे ने साबित कर दिया है कि जिस देश के अपने अफसर ही उसे डूबता हुआ जहाज मानकर भागने को तैयार बैठे हों, उस मुल्क का भगवान ही मालिक है.
यह भी पढ़ें-रैपिडो की आड़ में जिहाद: मुंबई से जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, कारनामा सुन कांप जाएंगी रूह
-भारत एक्सप्रेस
Delhi School Incident: दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय बाल एवं बालिका विद्यालय में 12वीं…
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरभ दास को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने दिल्ली निवास का…
Philippines Plane Crash: फिलीपींस के फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग के दौरान दो SF-260 सैन्य…
Tripura tribal youth case: दिल्ली में त्रिपुरा के एक आदिवासी युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार…
Kerala news: केरल के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के लोक भवन की रसोई में केवल…
Dr Priti Adani at CHIPS 2026: अदाणी यूनिवर्सिटी की प्रेसिडेंट डॉ. प्रीति अदाणी ने सेमीकंडक्टर…