Pakistan Economic Crisis Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग के बीच खलीफा बनने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान का खजाना खाली हो चुका है. दुनिया भर से उधार लेकर अपना खर्चा चला रहे पाकिस्तान को ईरान जंग ने अंदर से तोड़ दिया है. हालत ये है कि शहबाज शरीफ सरकार ने सरकारी कामों के लिए तेल पर दी जाने वाली सब्सिडी भी आधी कर दी है. अब शरीफ सरकार एक कदम और आगे बढ़ते हुए अपने बजट में पाकिस्तानी जनता का खून चूसने का फैसला किया है.
कंगाली की मार झेल रहे पाकिस्तान ने अब अपने विकास बजट पर कैंची चलाने का फैसला किया है. मिडिल ईस्ट में चल रहे भयानक युद्ध की वजह से पहले से ही पेट्रोल और डीजल के दामों में आग लगी हुई है. इसी बीच पाकिस्तान सरकार का यह फैसला जनता के हाथ में कटोरा थमाने जैसा है.
दरअसल पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने इस साल विकास बजट में 10 प्रतिशत कटौती का फैसला किया है. सरकार ने इस बार विकास बजट में 100 अरब पाकिस्तानी रुपये की कटौती की है. पहले जहां 1000 अरब रुपये का विकास बजट था, वहीं इस बार यह घटकर 900 अरब रुपये हो गया है. शहबाज सरीफ सरकार का कहना है कि इस 100 अरब रुपये का जनता को तेल और गैस पर सब्सिडी देने में उपयोग किया जाएगा.
होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से पूरी दुनिया में तेल और गैस की कीमतों में भयंकर उछाल आई है. क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुकी है. जिसका पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर बहुत ही बुरा असर पड़ा है. एक तरफ सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को काबू में रखने के लिए जनता को सब्सिडी दी है. वहीं दूसरी तरफ उसने केरोसिन और हाई-ऑक्टेन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है. अब शहबाज सरीफ ने अपनी सरकार की फेलियर को छिपाने के लिए विकास बजट में ही कटौती कर दी है.
ये भी पढ़ें- UN में गूंजी इमरान खान की ‘चीख’! बेटे कासिम ने खोली पाकिस्तान की पोल, बोला-‘डेथ सेल में कैद हैं मेरे पिता’
ईरान जंग की वजह से पाकिस्तान भयंकर तेल और गैस की कमी से जूझ रहा है. पाकिस्तानी सरकार ने इससे छुटकारा पाने के लिए लोगों को कम से कम इंधन की खपत संबंधी गाइडलाइन जारी की है. इसका खामियाजा पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को भी उठाना पड़ा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने आगामी PSL का आयोजन बिना दर्शकों के कराने का फैसला किया है. मैच में दर्शकों की एंट्री बैन रहेगी. उन्होंने अपने इस फैसले की वजह ईरान युद्ध से उपजे ऊर्जा संकट को बताया है.
-भारत एक्सप्रेस
जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…
Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…
Axis Bank Privilege vs Neo Credit Card: Axis Bank Privilege Credit Card पर ज्वाइनिंग और…
Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद…
UP Rajya Sabha Election के बीच अखिलेश यादव के ‘तीन नहीं, अब 403 पर नजर’…