खेल

फैंस के लिए बुरी खबर! इस बार नहीं होगी IPL की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI ने बताई बड़ी वजह

IPL Opening Ceremony Cancelled: IPL 2026 से पहले फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सबको चौंका दिया है. BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी को कैंसिल करने का फैसला लिया है, जिसके बाद क्रिकेट फैंस के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है. आइए जानते हैं आखिर BCCI ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया.

ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी? (IPL Opening Ceremony Cancel)

इस बार आईपीएल की शुरुआत बिना ओपनिंग सेरेमनी के होगी. BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि यह फैसला पिछले साल हुए एक दुखद हादसे को ध्यान में रखकर लिया गया है. 4 जून 2025 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे. इसी घटना के पीड़ितों को सम्मान और श्रद्धांजलि देने के लिए इस बार कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं रखी गई है.

4 जून के विक्ट्री परेड में क्या हुआ?

आईपीएल 2025 में RCB ने पहली बार खिताब जीता था. टीम ने फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराया था. इसके बाद 4 जून को बेंगलुरु में टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए विक्ट्री परेड रखी गई थी. शुरुआत में यह परेड ओपन बस में होने वाली थी, लेकिन बाद में प्लान बदल गया. इसी दौरान स्टेडियम के बाहर अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई. इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए.

इस मामले में RCB मैनेजमेंट, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) और BCCI पर सवाल उठे थे. बाद में हाईकोर्ट को भी हस्तक्षेप करना पड़ा और रिपोर्ट मांगी गई थी.

पहला मैच कब और किसके बीच? (IPL 2026 1st Match)

आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होगा.


ये भी पढ़ें: IPL से पहले RCB ने बनाया हाईटेक स्टेडियम, AI सिस्टम से होगी भीड़ पर नजर


इस साल क्या खास रहेगा?

हालांकि इस बार ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी, लेकिन टूर्नामेंट के अंत में भव्य समापन समारोह हो सकता है. फिलहाल IPL 2026 का अधूरा शेड्यूल ही जारी हुआ है, जिसमें 28 मार्च से 12 अप्रैल तक के 20 मैचों की जानकारी दी गई है. यानि इस बार IPL की शुरुआत सादगी के साथ होगी, लेकिन रोमांच पहले जैसा ही रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

42 minutes ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

51 minutes ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

1 hour ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

1 hour ago