दुनिया

ईरान के हमले के बाद पाकिस्तान हुआ आग बबूला, जवाबी कार्रवाई में ईरान के आतंकवादी ठिकानों को तबाह करने का दावा

पाकिस्तान में ईरान द्वारा की गई एयरस्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान ईरान से बदले की फिराक में था. वहीं अब पाकिस्तान ने इस बात का दावा किया है कि उसने ईरान में कई आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया है. ईरान द्वारा पाकिस्तान पर हमले के बाद यह जानकारी सामने आई थी कि पाकिस्तान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में ईरानी ठिकाने हाई अलर्ट पर रखे गए हैं और वे इस हमले का जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं.

वहीं मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की वायुसेना ने पूर्वी ईरान के सरवन शहर में बलूच आतंकी समूह पर एयरस्ट्राइक किया है. पाकिस्तान की सेना की माने तो उसकी वायुसेना ने बुधवार रात पूर्वी ईरान में सरवन शहर के पास बलूच आतंकवादी ग्रुपों पर कई हवाई हमले किए हैं.

ईरान ने पाकिस्तान पर किया था मिसाईल हमला

बता दें कि इसी मंगलवार को ईरान ने पाकिस्तान में तेहरान के विरोधी एक आतंकवादी समूह के मुख्यालय पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया था. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तान में जैश अल-अदल (न्याय की सेना) के दो “महत्वपूर्ण मुख्यालय” “नष्ट” कर दिए गए. रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले पाकिस्तान के बलूचिस्तान के एक क्षेत्र में केंद्रित थे, जहां जैश अल-अदल का “सबसे बड़ा मुख्यालय” स्थित था.

वहीं इस हमले की पुष्टि आतंकी संगठन जैश अल-अदल ने की है. उसने जानकारी देते हुए बताया कि ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है. ईरान बलूचिस्तान के पहाड़ों में जैश अल-अदल संगठन के घरों को निशाना बनाया. इस एयरस्ट्राइक में मिसाइलों और ड्रोन की मदद ली गई.

बैलिस्टिक मिसाइलों का उपयोग

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामिक रिपब्लिक ने एक सटीक और लक्षित ऑपरेशन में बैलिस्टिक मिसाइलों का उपयोग करके अपराधियों के मुख्यालय की पहचान की और उन्हें निशाना बनाया. वहीं ईरान के प्रवक्ता ने दावा किया कि हमले “( ईरान की) संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा में” और आतंकवाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के रूप में किए गए थे. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने जोर देकर कहा, ” ईरान हमेशा क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा का समर्थन करता है और अन्य देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है, साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा खतरों को रोकने के लिए अपने वैध और कानूनी अधिकार का उपयोग करता है.”

इसे भी पढ़ें: Iran Air Strike On Pakistan: पाकिस्तान में घुसकर ईरान ने की एयरस्ट्राइक, आतंकी संगठन जैश अल-अदल के ठिकानों को बनाया निशाना

पाकिस्तान ने वापस बुलाया दूत

पाकिस्तान ने एक दिन पहले ईरान द्वारा उसके अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुन्नी आतंकवादी समूह के ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए जाने के बाद बुधवार को ईरान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया तथा सभी आगामी उच्च स्तरीय द्विपक्षीय यात्राएं निलंबित कर दीं.

Rohit Rai

Recent Posts

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

13 minutes ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

45 minutes ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

1 hour ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

2 hours ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

2 hours ago