देश

खिचड़ी घोटाला: आदित्य ठाकरे के करीबी सूरज चव्हाण गिरफ्तार, ED ने जांच के बाद लिया एक्शन

BMC Khichdi Scam: ईडी ने बीएमसी कोविड सेंटर खिचड़ी घोटाला मामले में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के करीबी सूरज चव्हाण को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार यह घोटाला कुल 6.7 करोड़ रुपए का था. इस मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक शाखा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. इसके बाद इस मामले में ईडी का प्रवेश हुआ. ईडी ने PMLA एक्ट के तहत जांच शुरू की थी. मामले में कुल 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ेंः जल जीवन मिशन घोटाला: ईडी ने जयपुर और बांसवाड़ा में 8 स्थानों पर की छापेमारी

जानकारी के अनुसार आज ईडी सूरज चव्हाण को कोर्ट में पेश कर सकती है. बता दें कि ईडी ने अक्टूबर 2023 में इस मामले से जुड़े आरोपियों पर रेड की थी. बता दें कि इस मामले का खुलासा आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने किया था. अनिल ने बीएमसी पर 4 हजार करोड़ रुपए का ब्योरा नहीं देने का आरोप लगाया था. आरोप के बाद बीएमसी ने स्पष्टीकरण भी जारी किया था.

यह है मामला

कोरोना काल के दौरान बीएमसी पर बाॅडी बैग, खिचड़ी, ऑक्सीजन प्लांट, कोविड सेंटर घोटाले का आरोप लगा था. मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में बताया कि महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों को खिचड़ी वितरण करने का काम दिया गया था. उससे अमेाल कीर्तिकर को 52 लाख रुपए और सूरज चव्हाण को 37 लाख रुपए मिले थे.

यह भी पढ़ेंः Ram Lalla Murti: जय श्री राम…! बरसों का इंतजार खत्म, मंदिर प्रांगण में लाए गए रामलला, प्राण प्रतिष्ठा से पहले हुई गर्भ गृह की पूजा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

9 minutes ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

37 minutes ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

55 minutes ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

1 hour ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

1 hour ago

सिर्फ 15 घंटे का AI मॉड्यूल बदलेगा सरकारी स्कूल के बच्चों की सोच, बिना कोडिंग के बनेंगे फ्यूचर के प्रॉब्लम सॉल्वर

15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…

2 hours ago