दुनिया

पाकिस्तान में ‘जियो न्यूज’ पर 15 दिनों का बैन, मुहर्रम कार्यक्रम में धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप; चैनल ने मांगी माफी

Pakistan Geo News Ban: पाकिस्तान के प्रमुख टीवी चैनल जियो न्यूज पर 15 दिनों के लिए बैन लग गया है. यह उर्दू चैनल अब 15 दिनों तक प्रसारण नहीं कर पायेगा. बताया जा रहा है कि जियो न्यूज ने मुहर्रम के दौरान ऐसे धार्मिक दृश्य दिखाये जो भावनाओं को आहत करने वाले थे. आरोप है कि इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता था. इसलिए पाकिस्तान सरकार ने इस न्यूज चैनल के खिलाफ एक्शन लिया.

इस कार्रवाई के बाद जियो न्यूज ने विवादित बताये जा रहे सभी दृश्यों को अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म से डिलिट कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक 26 जून को पाकिस्तान में मुहर्रम मनाया जा रहा था. इसको लेकर पाकिस्तान में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे जियो न्यूज ने अपने चैनल पर ‘सफर-ए-इश्क’ कार्यक्रम के तहत कवर किया. इस कार्यक्रम में ऐसे सीन थे जो पाकिस्तान की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं के अनुरूप नहीं थे.

कार्यक्रम की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जब इस कार्यक्रम को चैनल पर प्रसारित किया गया तो कई लोगों ने इसकी फोटो और वीडियो निकाल ली और सोशल मीडिया पर शेयर कर कार्रवाई की मांग करने लगे. जिसके बाद नियामक ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिये. इसकी जांच काउंसिल ऑफ कंप्लेंट्स कर रही थी. जांच में आरोप सही पाये जाने पर जियो न्यूज का प्रसारण लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया.

वहीं कार्रवाई के बाद जियो न्यूज ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और कार्यक्रम के सभी विवादित वीडियोज को अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा दिया. चैनल ने अपने माफीनामे में इसे संपादकीय चूक करार दिया.

शियाओं के धार्मिक विचारधारा बताने पर हुआ विवाद

जियो न्यूज ने कहा कि कार्यक्रम में इराक और मध्य पूर्व के अन्य शिया प्रमुख देशों में शिया समुदाय इस त्योहार को क्यों और किसलिए मनाता है. उसकी जानकारी दी गई थी. इसमें शियाओं के परंपराओं और उनके धार्मिक और सामाजिक विचारधारा की जानकारी दी गई थी. उनका मकसद किसी की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाना नहीं था.

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी का शानदार रिकॉर्ड, फिर भी डेब्यू का इंतजार; क्या गौतम गंभीर की ‘सुपरस्टार कल्चर’ से नफरत ‘टीम पर पड़ रही भारी?

वहीं जियो न्यूज की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में एक बार फिर प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर सवाल उठने लगे हैं. सरकार का मीडिया पर बढ़ते नियंत्रण और उसकी कार्यशैलियों पर सवाल उठ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

21 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

24 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

36 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

37 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

53 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

56 minutes ago