Pakistan IMF World Bank Board: अपनी बदहाल अर्थव्यवस्था और कर्ज के बोझ तले कराह रहे पाकिस्तान के हाथ एक ऐसा मौका लग गया है, जिसके बाद वहां की सरकार और नेता ऐसे इतरा रहे हैं जैसे उन्होंने कोई बहुत बड़ा जंग जीत लिया हो. साल 2027 के लिए पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक समूह (WBG) के संचालन मंडल का आगामी अध्यक्ष नामित किया गया है.
साल 1953 के बाद यह पहला मौका है जब पाकिस्तान को यह जिम्मेदारी मिली है. बैंकॉक में चल रही बैठकों के दौरान जब इसकी घोषणा हुई, तो प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और उनके मंत्रियों ने फौरन अपनी पीठ ठोकनी शुरू कर दी.
विडंबना देखिए कि जिस देश की पूरी अर्थव्यवस्था हर दूसरे महीने आईएमएफ (IMF) के सामने झोली फैलाने और नए बेलआउट पैकेजों पर टिके रहने के लिए मजबूर हो, वह वैश्विक आर्थिक चर्चाओं को आकार देने की बात कर रहा है. वर्तमान में पाकिस्तान अरबों डॉलर की एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी (EFF) और रेजिलिएंस एंड सस्टेनेबिलिटी फैसिलिटी (RSF) के सहारे किसी तरह अपनी डूबती नैया पार लगा रहा है. देश में महंगाई आसमान छू रही है, लेकिन हुक्मरानों को इस बात की खुशी है कि 2027 में वे कागजों पर ही सही, लेकिन विश्व बैंक और आईएमएफ के बोर्ड की अध्यक्षता संभालेंगे.
आंकड़ों पर गौर करें तो साल 1950 में आईएमएफ का सदस्य बनने के बाद से पाकिस्तान अब तक कम से कम दो दर्जन से ज्यादा बार आर्थिक बदहाली के चलते आईएमएफ से बेलआउट पैकेज ले चुका है. देश की जनता आटे और बिजली के बिल के लिए तरस रही है और सरकार ग्लोबल इकॉनमी की दशा सुधारने का ठेका लेने का दावा कर रही है.
आर्थिक मामलों के मंत्री अहद खान चीमा को भले ही यह पद मिल गया हो, लेकिन दुनिया जानती है कि जिस मुल्क की खुद की तिजोरी खाली हो, वह दूसरों को क्या ही आर्थिक सलाह देगा!
पाकिस्तान में इस समय खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं और आम आदमी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक प्रशासनिक पद मिलने को बड़ी उपलब्धि(Pakistan IMF World Bank Board) बताकर जश्न मनाना जनता के जले पर नमक छिड़कने जैसा है. आर्थिक जानकारों का मानना है कि इस तरह के सांकेतिक पदों से देश की बदहाल जमीनी हकीकत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.
यह भी पढ़ें-Saudi Arabia Flight Alert: एयर इंडिया की 20 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द, इंडिगो समेत 4 एयरलाइंस पर असर
-भारत एक्सप्रेस
बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…
JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने की योजना पर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…
PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…