दुनिया

अदियाला जेल प्रशासन ने बहनों को इमरान खान से मिलने से रोका, हजारों PTI कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल, क्या सामने आएंगे पूर्व पाक पीएम?

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की कस्टडी में मौत की अफवाहों के बाद देश भर में तनाव बढ़ गया है. अदियाला जेल प्रशासन ने कहा कि इमरान खान की सेहत ठीक है और वे जेल के अंदर ही हैं. जियो न्यूज़ के मुताबिक, जेल एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि इमरान की सेहत के बारे में अटकलें बेबुनियाद हैं और उन्हें पूरी मेडिकल मदद मिल रही है.

जेल प्रशासन ने कहा, “अदियाला जेल से उनके ट्रांसफर की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं.”

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) चीफ भ्रष्टाचार और आतंकवाद के मामलों में दो साल से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं. वहीं इमरान खान की बहनों और उनके बेटों ने दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री को अमानवीय हालात में अकेले कैद में रखा गया है.

अदियाला जेल के बाहर विरोध-प्रदर्शन

बुधवार को PTI वर्कर्स और इमरान की बहनों के अदियाला जेल चेकपोस्ट के पास धरना देने के बाद अफ़रा-तफ़री मच गई. जल्द ही हजारों पीटीआई कार्यकर्ता वहां पर आ गए और हिंसक प्रोटेस्ट किया. ऐसी भी खबरें थीं कि उन्होंने अदियाला जेल में घुसने की कोशिश की.

इमरान खान की बहनें, नोरीन खान (नियाज़ी), अलीमा खान और उज़मा खान विरोध-प्रदर्शन में सबसे आगे रही हैं. उन्होंने ने दावा किया है कि कोर्ट के ऑर्डर के बावजूद उन्हें इमरान से मिलने नहीं दिया गया. इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने इमरान के परिवार से हफ़्ते में दो बार मिलने की इजाज़त दी है.

हालांकि, ARY न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, जेल अधिकारियों और पुलिस ने अलीमा खान को भरोसा दिलाया कि इमरान खान से उनकी मीटिंग अरेंज की जाएगी, जिसके बाद प्रोटेस्ट खत्म कर दिया गया. उन लोगों को आज और अगले मंगलवार को फिर से इमरान खान से मिलने की इजाज़त मिलने की उम्मीद है.

वहीं इमरान खान की पार्टी PTI ने पाकिस्तान सरकार को बताया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की मौत की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं. पार्टी ने कहा कि इमरान खान की सुरक्षा, सेहत और संवैधानिक अधिकारों की सीधे तौर पर सरकार की जिम्मेदारी है. पार्टी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी तरह की अनहोनी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही मौत की खबरों की फैलाई जा रही अफवाहों की जांच की भी मांग की.


ये भी पढ़ें: पहले ली शरण फिर किया ‘शांति’ का हरण; US की दरियादिली, व्हाइटहाउस पर भारी; कौन है रहमानुल्लाह?


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

17 minutes ago

100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…

17 minutes ago

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य छात्रा मिलन समारोह आयोजित

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय (एसपीएमसी) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की…

17 minutes ago

AI और डीपफेक पर लगाम! विवेक ओबेरॉय, जाह्नवी और आराध्या के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट में एक साथ सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्मी हस्तियों द्वारा दायर पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिकाओं पर 30…

27 minutes ago

बंगाल दौरे पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का दिखा अनूठा अंदाज; खुद बनाई झालमुरी, फिर लिया चटपटा स्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में…

35 minutes ago

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठगी का अलर्ट, क्राइम ब्रांच ने लोगों को किया सतर्क

Indore Cricket Ticket Scam Alert: इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले टिकट…

36 minutes ago