White House Shooting: वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस से कुछ दूरी पर फरागट मेट्रो स्टेशन के पास दोपहर 2:15 बजे हमला हुआ, जिसमें नेशनल गार्ड के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद से इस घटना को लेकर चर्चा तेज है. लोग हमलावर की पहचान में जुटे हुए हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी बयान आ गया है. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर निशाना साधा है. इसी के साथ अब यह कहा जाने लगा है कि अमेरिका की दरियादिली व्हाइटहाउस पर भारी पड़ रही है. आइये जानें इसके पीछे का क्या कारण है?
FBI इस घटना (White House Shooting) को संभावित आतंकी हमला मानकर जांच कर रही है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे ‘आतंकी हमला’ कहा और 500 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती के निर्देश दिए. व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर नेशनल गार्ड और पुलिस के प्रति संवेदना जताई है. हमले के पीछे की साजिश और आतंकी संबंधों की जांच जारी है.
कौन है हमलावर?
प्रारंभिक जांच में 29 साल के रहमानुल्लाह लाकनवाल (Rahmanullah) का हमले (White House Shooting) के पीछे का संदिग्ध माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि उसने अकेले इस घटना को अंजाम दिया है. हालांकि, उसकी पहचान और काम को लेकर जांच चल रही है. उससे पहले कोई भी एजेंसी पुख्ता तरीके से कुछ भी कहने से बच रही है.
ये भी पढ़ें: मच्छरों से पाना है छुटकारा? आसपास लगा लें ये 7 पौधे
दरियादिली कैसे पड़ी भारी
जानकारी के अनुसार, रहमानुल्लाह लाकनवाल गोलीबारी का मुख्य आरोपी है. वह 2021 में ‘ऑपरेशन एलाइज वेलकम’ के तहत अमेरिका आया था. इसी कारण कहा जा रहा है कि अमेरिका की दरियादिली व्हाइटहाउस पर भारी पड़ रही है. क्योंकि, ‘ऑपरेशन एलाइज वेलकम’ को जरिए अफगान नागरिकों को अमेरिका में शरण दी गई थी.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


