आरजू काजमी
Pakistan: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इस समय मुश्किल भरे दौर से जूझ रहा हैं. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्ता पूरी तरह चरमरा गई है. हालात यहा तक पहुंच गए है कि यहां के लोग अपने देश में रहना नहीं चाहते हैं. बढ़ती मंहगाई से खानें की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं. कई पाकिस्तानी देश छोड़कर बाहर चले गए हैं तो कुछ जाने की तैयारी में हैं. ऐसे वक्त में एक पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी (Arzoo Kazmi) का वायरल ट्वीट सामने आया हैं. यह ट्वीट न केवल पाकिस्तान बल्कि भारत में भी चर्चा का विषय बना हुआ है. इस ट्वीट में काजमी ने 1947 में उनके परिवार द्वारा भारत से पाकिस्तान चले आने का जिक्र किया है. अब उनके इस ट्वीट पर पाकिस्तानी समुदाय द्वारा उनको धमकियां मिल रही हैं.
आरजू ने 1 अप्रैल को अपने ट्विटर से एक ट्वीट किया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. इस ट्वीट में आरजू ने लिखा था, ‘ ‘मेरे भाई और दूसरे परिवार वालों को लगता है कि अब उनका पाकिस्तान में कोई भविष्य नहीं है. बेहतर भविष्य की उम्मीद में मेरे दादाजी और उनका परिवार प्रयागराज से दिल्ली और फिर पाकिस्तान आ गया.’ आरजू ने आखिर में अपनी ट्वीट में लिखा, ‘वाट लगा दी दादाजी ने.’
इस ट्विट के बाद से ही आरजू को धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड कर, मिल रही धमकियों के बारे में बताया है. काजमी के ‘वाट लगा दी दादाजी ने’ वाले ट्वीट को कुछ लोग पसंद कर रहें है तो कुछ लोग आरजू के इस ट्वीट से नाराज है. इस पर आरजू ने कहा, ‘वाट लगा दी दादाजी वाली मेरी ट्वीट को सबने काफी पसंद किया और इसे खूब वायरल किया है. जिन लोगों ने पसंद किया उनका बहुत शुक्रिया और उन लोगों का भी शुक्रिया जिन्होंने इसे पसंद नहीं किया.’
आरजू ने आगे कहा, ‘बहुत से लोगों द्वारा मुझे मैसेज किया गया हैं तो कई लोगों ने फोन करके अच्छी खासी क्लास ले ली. इन लोगों का कहना था कि मुझे शर्म आनी चाहिए कि मैंने इस तरह का ट्वीट किया है. आरजू के इस ट्वीट पर कई भारतीयों ने उन्हें भारत वापस आने की सलाह दे डाली.
Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…
Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…
Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…
Village Life Heaven Or Hell: गांव की जिंदगी की खूबसूरत तस्वीर के पीछे छिपी हकीकत…
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…