दुनिया

तय हो गया पाकिस्तान का प्रधानमंत्री! PPP और PML में बनी सहमति, बिलावल ने किया नामों का खुलासा

Pakistan Elections 2024: पाकिस्तान में आठ फरवरी को संपन्न हुए चुनाव को काफी टाईम बीत चुका है लेकिन अभी तक पाकिस्तान में नई सरकार का गठन नहीं हो पाया है, इस बीच पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख नवाज शरीफ के बीच नई सरकार बनाने की शर्तों पर आपसी सहमति बन गई है.

बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हमारे पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या नही है, ऐसे में पाकिस्तान को इस संकट से बाहर निकालने के लिए पाकिस्तान पीपीपी और पीएमएल-एन सरकार बनाने जा रही है. मुझे उम्मीद है कि शहबाज शरीफ अगले प्रधानमंत्री बनेंगे.

आसिफ अली जरदारी बनेंगे राष्ट्रपति

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेताओं ने राजधानी इस्लामाबाद में मंगलवार देर रात बुलाए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने प्रधानमंत्री के नाम का खुलासा कर दिया है, इन नेताओं ने कहा अगले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ होंगे. आसिफ अली जरदारी को दोनों पार्टियां संयुक्त रूप से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित करेंगी.

बिलावल भुट्टो ने कहा हमारी पार्टी के नेताओ ने अभी तक किसी मंत्रालय का चयन नहीं किया है. बिलावल भुट्टो पार्टी के नेताओ को पद देने के बारे में ये कहा कि पाकिस्तान अभी चुनौतिया का सामना कर रहा है इसलिये दोनो दल मिलकर अभी मौजूदा संकट से बाहर निकालने का रास्ता खोजेगे, अगर बाद में दोनो दल हमे कोई पद की पेशकश करते हैं तो हमे स्वीकार होगा.

इसे भी पढ़ें: Pakistan: ‘हारे उम्मीदवारों को जिताया’…रावलपिंडी कमिश्नर के खुलासे से मचा हड़कंप, इस्तीफे के बाद हुई गिरफ्तारी

दोनों दल मिलकर बनाएंगे अगली सरकार

पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने जारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के पास अब पूरी संख्या है और हम अगली सरकार हम ही बनायेगे.” बिलावल भुट्टो ने कहा कि शहबाज शरीफ अगले प्रधानमंत्री होंगे और जरदारी राष्ट्रपति पद के लिए दोनों पार्टियों के संयुक्त उम्मीदवार होंगे. उन्होंने कहा कि दोनों दल देश को मौजूदा संकट के परिस्थितियों से बाहर निकालने के लिए मिलकर अगली सरकार बनाएंगे.

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

26 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

1 hour ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

2 hours ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago