दुनिया

ट्रंप की ‘टैरिफ धमकियों’ के बीच कनाडा ने किया नई सीमा सुरक्षा योजना का ऐलान

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘टैरिफ धमकी’ के बाद कनाडा की संघीय सरकार ने सीमा सुरक्षा और इमिग्रेशन सिस्टम को मजबूत करने के लिए एक नई योजना का ऐलान किया है.

25 फीसदी टैरिफ लगाने की बात कही

हाल ही में ट्रंप ने घोषणा की थी कि वह जनवरी में अपने पदभार ग्रहण करने के पहले दिन ही ऐसे आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसके तहत मेक्सिको और कनाडा से आने वाले सभी सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि टैरिफ तब तक लागू रहेगा जब तक कि वे अपने देशों से अमेरिका में अवैध अप्रवासियों और ड्रग्स, खास तौर से फेंटानाइल के प्रवाह को न रोक दें.

पब्लिक सेफ्टी कनाडा के बयान के मुताबिक, नई योजना में जो प्रमुख बातें है, उनमें – फेंटेनाइल तस्करी का पता लगाना और उसे बाधित करना, परिचालन समन्वय, सूचना साझाकरण को बढ़ाना शामिल हैं. सोमवार के आर्थिक वक्तव्य में, संघीय सरकार ने अमेरिका-कनाडा सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए छह वर्षों में 1.3 बिलियन कनाडाई डॉलर (907 मिलियन अमेरिकी डॉलर) निर्धारित किए.

नए वित्त मंत्री की हुई नियुक्ति

इससे पहले कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री लेब्लांक को सोमवार को देश का नया वित्त मंत्री नियुक्त किया गया. शपथ ग्रहण समारोह के बाद उन्होंने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता कनाडाई लोगों के लिए मंहगाई को कम करना और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ रिश्तों को मजबूत करना होगी.

क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने दिया था इस्तीफा

लेब्लांक कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के निजी मित्र हैं. 57 वर्षीय न्यू ब्रंसविक सांसद, पूर्व गवर्नर-जनरल रोमियो लेब्लांक के बेटे हैं. ट्रूडो को उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड के पद छोड़ने के बाद इस्तीफे की मांग का सामना करना पड़ रहा है. सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के एक तिहाई सांसदों ने कनाडा में नेतृत्व परिवर्तन की मांग की है, जिससे देश में राजनीतिक संकट और गहरा गया है.

यह भी पढ़ें- कनाडा में डिप्टी पीएम के पद छोड़ने से गहराया राजनीतिक संकट, प्रधानमंत्री ट्रूडो के इस्तीफे की मांग

फ्रीलैंड ने कनाडा के वित्त मंत्री के पद से भी इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे से ट्रूडो के खिलाफ उनके मंत्रिमंडल में पहली बार खुले तौर पर असहमति जताई गई है, जिससे सत्ता पर उनकी पकड़ को खतरा पैदा हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago