दुनिया

फिलीपींस के राष्ट्रपति का पांच दिवसीय भारत दौरा, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर (Ferdinand R. Marcos Jr.) 4 से 8 अगस्त तक भारत की यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे.

विदेश मंत्रालय ने रविवार को फिलीपींस के राष्ट्रपति के दौरे के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअल्डेज मार्कोस जूनियर 4 से 8 अगस्त 2025 तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे. इस यात्रा का उद्देश्य भारत और फिलीपींस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना है.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर का सोमवार (4 अगस्त) दोपहर 1:50 बजे दिल्ली स्थित एयर फोर्स स्टेशन पालम पर आगमन होगा. सोमवार शाम को होटल ताज महल में उनकी विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ बैठक होगी. इसके बाद मंगलवार (5 अगस्त) को सुबह 9 बजे राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक रूप से स्वागत किया जाएगा. इसके बाद वह राजघाट रवाना होंगे, जहां वह महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे.

ये भी पढ़ें: रूसी रक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा, कहा- हमने 41 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए

MoU का होगा आदान-प्रदान

विदेश मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति फर्डिनेंड की मंगलवार दोपहर को हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक होगी. हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान और एक संयुक्त बयान भी जारी किया जाएगा. उसी दिन शाम को होटल ताज महल में वह केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के साथ भी बैठक करेंगे. साथ ही शाम को राष्ट्रपति भवन में वह राष्ट्रपति मुर्मू के साथ बैठक करेंगे.

इसके अलावा, राष्ट्रपति फर्डिनेंड बुधवार (6 अगस्त) को दिल्ली में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. दिल्ली दौरे के बाद वह गुरुवार (7 अगस्त) को बेंगलुरु के लिए प्रस्थान करेंगे. उसी दिन शाम को वह होटल ताज वेस्ट एंड बेंगलुरु में कर्नाटक के राज्यपाल के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद शुक्रवार (8 अगस्त) को वह फिलीपींस के लिए रवाना होंगे.


ये भी पढ़ें:  ईरान ने इजरायल से हटाई सभी हवाई पाबंदियां, सामान्‍य हुई उड़ानें


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

40 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

54 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

1 hour ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

2 hours ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago