भारत दौरे पर आ रहे हैं फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस, रक्षा-व्यापार क्षेत्र में हो सकती है बड़ी डील
Philippines President India Visit: राष्ट्रपति मार्कोस सोमवार दोपहर नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरेंगे. उनके साथ प्रथम महिला लुईस अरनेटा मार्कोस और कैबिनेट मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों व व्यापारिक नेताओं का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा.
फिलीपींस के राष्ट्रपति का पांच दिवसीय भारत दौरा, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात
राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर (Ferdinand R. Marcos Jr.) 4 से 8 अगस्त तक भारत की यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे.





