दुनिया

पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू की फोन पर चर्चा; आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने का लिया संकल्प

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर एक-दूसरे से बातचीत की. इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक साझेदारी और काउंटर टेररिज्म जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने खुद इसकी जानकारी दी.

पीएम मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री और वहां की जनता को नए साल की शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय हालात पर भी चर्चा की.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा, “अपने दोस्त, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करके और उन्हें व इजरायल के लोगों को नए साल की बधाई देकर खुशी हुई. हमने आने वाले साल में इंडिया-इजरायल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. हमने क्षेत्र के हालात पर भी अपने विचार शेयर किए और आतंकवाद से और मजबूती से लड़ने के अपने इरादे को दोहराया.”

इससे पहले दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने पिछले साल 10 दिसंबर 2025 को एक-दूसरे से फोन पर बात की थी. पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया था, और दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी में निरंतर प्रगति पर संतोष व्यक्त किया.

रणनीतिक साझेदारी और सुरक्षा पर फोकस

इसके अलावा, पीएम मोदी और नेतन्याहू ने आपसी हितों के लिए इन संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई थी. दोनों नेताओं ने आतंकवाद की घोर आलोचना की और आतंकवाद के हर रूप और अभिव्यक्ति के प्रति किसी भी तरह की नरमी न बरतने की अपनी नीति को दोहराया.

उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में निष्पक्ष और स्थायी शांति के प्रयासों, जिसमें गाजा शांति योजना का शीघ्र कार्यान्वयन शामिल है, के लिए भारत के समर्थन की पुष्टि की. दोनों नेताओं ने लगातार एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की.

बता दें, इजरायली पीएम 2025 के दिसंबर में भारत का दौरा करने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश इसे रद्द कर दिया गया. इसे लेकर काफी चर्चाएं भी हो रही थीं, क्योंकि यह तीसरी बार था जब इजरायली पीएम की भारत यात्रा टाली गई. चूंकि दिल्ली में लाल किला के पास नवंबर 2025 को धमाका भी हुआ था, ऐसे में उनके इस दौरे को सुरक्षा के दृष्टिकोण से जोड़कर देखा जा रहा था.

ये भी पढ़ें: आत्मनिर्भरता की नई लहर: पीएम मोदी ने ‘ICGS समुद्र प्रताप’ को बताया सुरक्षा और स्थिरता का स्तंभ

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

16 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

54 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

1 hour ago