देश

UP Politics: सीएम योगी के साथ तस्वीर शेयर कर ओपी राजभर बोले…”जय श्रीराम”, विपक्ष की उम्मीदों पर फेरा पानी

UP Rajya Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले मतदान को लेकर जमकर सियासत जारी है. राज्यसभा चुनाव से 5 दिन पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स के आधिकारिक अकाउंट पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ एक तस्वीर शेयर की है और जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए साफ कर दिया है कि, वह और उनके विधायक एनडीए के साथ हैं. इसी के साथ ही आने वाले चुनाव की रणनीति को लेकर बड़ा खुलासा भी कर दिया है.

बता दें कि बुधवार को ओपी राजभर ने अपने विधायकों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. इसकी तस्वीर भी उन्होंने एक्स पर शेयर की है. इसी के साथ लिखा है कि,” कल शाम को 5 कालिदास मार्ग लखनऊ स्थित में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक कर सभी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी को जिताने का निर्णय लिया.” उन्होने इस पोस्ट में ये भी लिखा है कि,” राज्यसभा चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक एनडीए के साथ है. जय श्री राम. जय सुहेलदेव. जय भीम.”

 

ये भी पढ़ें-Sitapur News: “मैं धार्मिक इसलिए हूं, क्योंकि मुझे देश के लिए कार्य करना है…” नैमिषारण्य में बोले सीएम योगी

जानें क्या है समीकरण?

बता दें की राज्यसभा के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा और नतीजे भी उसी दिन शामत तक घोषित कर दिए जाएंगे. तो वहीं उत्तर प्रदेश विधानसभा के अगर मौजूदा आंकड़ों की बात करें तो 403 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 252, समाजवादी पार्टी के 108 और कांग्रेस के दो सदस्य हैं. तो वहीं बीजेपी के सहयोगियों में अपना दल (सोनेलाल) के 13 और निषाद पार्टी के छह सदस्य शामिल हैं. जयंत के शामिल होने के बाद रालोद के नौ और सुभासपा के छह, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो और बसपा का एक सदस्य हैं. तो वहीं एक राज्यसभा सीट पर जीत हासिल करने के लिए प्रत्याशी को 37 विधायकों के वोट की आवश्यकता है. एनडीए के पास 279 सीटें हैं, आरएलडी के 9 मिलाकर कुल आंकड़ा 288 का आंकड़ा बनता है. तो दूसरी ओर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को मिलाकर 110 और बसपा के पास एक विधायक है. तो वहीं यूपी में ऐसी चार सीटें भी हैं जिस पर कोई विधायक नहीं यानी वो सीटें खाली हैं. इस तरह से बीजेपी को एक सीट के लिए आठ विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है, ऐसे में माना जा रहा है कि क्रॉस वोटिंग होने के आसार अधिक हैं. तो वहीं आंकड़ों की मानें तो बीजेपी को आठवें प्रत्याशी को जिताने के लिए आठ विधायकों के वोट की आवश्यकता पड़ेगी. तो इसी के साथ ही आरएलडी विधायकों को मिलाकर एनडीए के पास 288 वोटों का आंकड़ा है. तो दूसरी ओर समाजवादी पार्टी को तीसरे प्रत्याशी को जिताने के लिए एक अतिरिक्त विधायक के वोट की आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन सपा के दो विधायक जेल में कैद हैं. तो दूसरी ओर पल्लवी पटेल भी अखिलेश से नाराज चल रही हैं और वोट देने के लिए मना कर चुकी हैं. ऐसे में सपा-कांग्रेस को मिलाकर 110 विधायक हैं और इस तरह से सपा को चार अतिरिक्त वोट की आवश्यकता पड़ेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

1 hour ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

3 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

3 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

3 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

3 hours ago