दुनिया

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद PM मोदी सऊदी अरब से रात में ही भारत के लिए रवाना

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा को बीच में घटाकर भारत लौट रहे हैं. यह निर्णय उन्होंने सुरक्षा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लिया है.

पीएम ने सऊदी में डिनर कार्यक्रम भी छोड़ा

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ द्विपक्षीय बातचीत की, लेकिन आतंकी हमले की सूचना मिलने के बाद उन्होंने रात्रि भोज में शामिल नहीं होने का फैसला लिया. यह संदेश भारत सरकार की इस हमले को लेकर गंभीरता को दर्शाता है. प्रधानमंत्री बुधवार सुबह तक भारत पहुंच जाएंगे.

CCS बैठक, सुरक्षा एजेंसियों के साथ समीक्षा

हमले के बाद केंद्र सरकार ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है. इसके अलावा, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक भी हो सकती है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी.

श्रीनगर में हुई गृह मंत्री की उच्च स्तरीय बैठक

हमले के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

पुलिस-बलों का संयुक्त तलाशी अभियान जारी

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमों ने पहलगाम, अनंतनाग और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. सुरक्षाबल पूरे इलाके की निगरानी कर रहे हैं और आतंकियों को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.

हमले में 26 मौतें, विदेशी नागरिक भी शामिल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत की आशंका है, जिनमें दो विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं. खुफिया सूत्रों के अनुसार इस हमले को 4-6 आतंकियों ने अंजाम दिया, जिनमें कुछ पाकिस्तानी भी हो सकते हैं. जानकारी मिली है कि इन आतंकियों ने अप्रैल की शुरुआत में इलाके की रेकी की थी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

11 minutes ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

23 minutes ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

24 minutes ago

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

42 minutes ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

1 hour ago

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने शिविंदर सिंह भुट्टर को HR का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया, इनके बारे में जानिए

SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…

1 hour ago