दुनिया

इथियोपिया पहुंची वंदेमातरम की गूंज, डिनर के दौरान भावुक हुए पीएम मोदी; जानिए क्या कहा?

PM Modi Ethiopia Visit: बीते रोज पीएम मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के क्रम में इथियोपिया में थे. इथियोपिया के अदीस अबाबा में आयोजित एक भव्य रात्रिभोज में इथियोपियाई गायकों ने वंदे मातरम का शानदार प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए. उन्होंने गायकों के लिए तालियां बजाईं और उनकी प्रस्तुति की सराहना की. यह पल और भी विशेष हो गया क्योंकि यह वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के अवसर पर हुआ था.

पीएम मोदी का सोशल मीडया पोस्ट

प्रधानमंत्री ने इस डिनर में वंदेमातरम के गायन को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि कल प्रधानमंत्री अबी अहमद अली द्वारा आयोजित बैंक्वेट डिनर में, इथियोपियाई गायकों ने वंदे मातरम का एक शानदार गायन किया. यह एक बहुत ही भावुक पल था, वह भी ऐसे समय में जब हम वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं.

इथियोपिया में गर्मजोशी से स्वागत

पीएम मोदी का इथियोपिया में गर्मजोशी से स्वागत किया गया. उन्होंने इथियोपियाई प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ अनौपचारिक बातचीत की और एक पारंपरिक इथियोपियाई कॉफी समारोह में भाग लिया. इस दौरान, उन्होंने इथियोपिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा की. इथियोपियाई प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने खुद प्रधानमंत्री मोदी को एयरपोर्ट से होटल तक गाड़ी चलाकर ले गए, जो एक विशेष सम्मान था.

हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी और इथियोपियाई प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और फोटो खिंचवाए. इस अवसर पर, कलाकारों ने फिल्म वीर ज़ारा के गीत ‘धरती सुनेहरा अंबर नीला’ का प्रस्तुति दिया. भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भी प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ फोटो खिंचवाए.

ये भी पढ़ें: भारत-इथियोपिया रिश्तों में नई इबारत, पीएम मोदी के दौरे में 8 स्ट्रैटेजिक समझौतों पर मुहर

भारत-इथियोपिया संबंध

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा से भारत-इथियोपिया संबंधों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है. दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में वृद्धि की उम्मीद है. इथियोपिया में भारतीय समुदाय की उपस्थिति भी इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण पहलू था, जो दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का प्रतीक है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

16 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

30 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

40 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 35 लाख में मिलेगा आशियाना? जानिए DDA की ‘जनता आवास योजना’ के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…

41 minutes ago

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

1 hour ago