दुनिया

PM Modi France Visit: PM मोदी की पेरिस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक, दोनों देशों में कई समझौते, पीएम ने कहा- भारत और फ्रांस नेचुरल पार्टनर

PM Modi in France Updates: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय फ्रांस यात्रा के दूसरे दिन पेरिस में राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक की. इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में कहा कि हम एक ऐतिहासिक विश्वास के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं. उन्‍होंने कहा- भारत और फ्रांस मिलकर संकटों का समाधान ढूंढ सकते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी का स्‍वागत करने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट भी किया, “विश्व इतिहास में एक दिग्गज, भविष्य में निर्णायक भूमिका निभाने वाला, एक रणनीतिक साझेदार और एक मित्र. पीएम मोदी का हमें अपने सम्मानीय अतिथि के रूप में स्वागत करने पर हमें गर्व है, जिन्‍होंने 14 जुलाई की परेड में भारत की ओर से हिस्‍सा लिया है.”

भारत-फ्रांस की स्पेस एजेंसियों के बीच हुए नए समझौते
पेरिस में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत में चंद्रयान के सफल लॉन्च पर पूरा देश उत्साहित है. यह हमारे वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि है. अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत और फ्रांस का पुराना और गहरा सहयोग है. उन्‍होंने बताया कि हमारी स्पेस एजेंसियों के बीच नए समझौते हुए हैं. वहीं, फ्रांसीसी छात्रों और भारतीय स्टूडेंट्स को लेकर मैक्रों ने अहम घोषणा की.

मैक्रों बोले- हम 30,000 फ्रांसीसी छात्रों को भारत भेजेंगे
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, ”2030 तक हम 30,000 फ्रांसीसी छात्रों को भारत भेजेंगे और हम चाहते हैं कि जो भारतीय युवा फ्रांस में पढ़ने के लिए निर्णय लेते हैं तो उनको हम मौका देंगे, इसलिए हम वीजा नीति को उसके अनुकूल बनाएंगे.” इसके अलावा इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि बैस्टिल डे परेड में पंजाब रेजिमेंट को देखकर बहुत गर्व हुआ है. उन्‍होंने कहा, ”मुझे यहां आज बैस्टिल डे परेड में पंजाब रेजिमेंट को देखकर बहुत गर्व महसूस हुआ. अब हम एक ऐतिहासिक विश्वास के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं और हम मिलकर वैश्विक संकटों का समाधान ढूंढ सकते हैं.”

‘मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत में फ्रांस एक अहम साथी’
मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत में फ्रांस को एक अहम साथी बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”रक्षा सहयोग हमारे संबंधों का एक मूलभूत स्तंभ रहा है. यह दोनों देशों के बीच गहरे आपसी विश्वास का प्रतीक है.” उन्‍होंने कहा- सबमरीन हो या नौसेना के जहाज, हम चाहते हैं कि मिलकर सिर्फ अपने ही नहीं, तीसरे मित्र देशों के सहयोग के लिए भी हम काम करें.

यह भी पढ़ें: Chandrayan 3: चंद्रयान- 3 की सफल लॉचिंग पर मिशन डायरेक्टर डॉ. रितु कारिधाल के परिवार में खुशी का माहौल, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

पीएम मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान
आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ लीजन ऑफ ऑनर’ से भी सम्मानित किया गया. ये सम्मान पाने वाले नरेंद्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए.

फ्रांस के मार्सिले में खुलेगा भारत का नया वाणिज्य दूतावास
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम फ्रांस के मार्सिले शहर में एक नया भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलेंगे. उन्होंने कहा- “हम फ्रांस में पढ़ रहे भारतीय मूल के लोगों को लॉन्ग टर्म वीजा देने के फैसले का स्वागत करते हैं.” इसके साथ ही मोदी ने फ्रांसीसी यूनिवर्सिटीज को भारत में अपने परिसर स्थापित करने के लिए आमंत्रित भी किया.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

1 hour ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

2 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

2 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

2 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

2 hours ago