दुनिया

पीएम मोदी को ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ से किया गया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 महामारी के दौरान उनके रणनीतिक नेतृत्व और बहुमूल्य सहायता के लिए प्रतिष्ठित ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ से सम्मानित किया गया है. केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने गुरुवार को यहां आयोजित एक समारोह में बारबाडोस की राष्ट्रपति डेम सैंड्रा मेसन से पीएम मोदी की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया. इस अवसर पर कैरेबियाई देश की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली, विदेश मंत्री केरी सिमंड्स और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच “स्थायी मित्रता” का प्रतीक है. पुरस्कार की घोषणा बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली ने 20 नवंबर 2024 को गुयाना के जॉर्जटाउन में दूसरे भारत-कैरिकॉम नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी के साथ बैठक के दौरान की थी.

कोविड-19 महामारी के दौरान सहायता के लिए दिया गया पुरस्कार

पीएम मोदी को यह पुरस्कार कोविड-19 महामारी के दौरान उनके रणनीतिक नेतृत्व और बहुमूल्य सहायता के लिए दिया गया है. प्रधानमंत्री मोटली ने कोविड-19 महामारी के दौरान अभूतपूर्व स्थिति में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और समर्थन को मजबूत करने में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया है.

पुरस्कार प्राप्त करते हुए मार्गेरिटा ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का प्रतिनिधित्व करना और उनकी ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार स्वीकार करना “अत्यंत सम्मान की बात” है. यह सम्मान भारत और बारबाडोस के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों, तथा विशेष रूप से संकट के समय में सहयोग और विकास के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बारबाडोस की राष्ट्रपति डेम सैंड्रा मेसन से ब्रिजटाउन के गवर्नमेंट हाउस में प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली, विदेश मंत्री केरी सिमंड्स और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ पुरस्कार प्राप्त करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं. कोविड-19 महामारी के दौरान उनके रणनीतिक नेतृत्व और महत्वपूर्ण सहायता के लिए पीएम मोदी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया.”


ये भी पढ़ें: Defence Budget: चीन ने रक्षा बजट 7.2% बढ़ाया, सैन्य खर्च भारत से 3 गुना ज्यादा; जानें कैसे बढ़ रही PLA की ताकत


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

13 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

35 minutes ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago