दुनिया

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी, 21वीं सदी की चुनौतियों से लड़ने का दिया मंत्र

PM Modi In BRICS Summit Brazil: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 दिनों के विदेश यात्रा का पड़ाव इन दिनों ब्राजील है. यहां वो 8 जुलाई तक रहने वाले हैं. आज जब वो ब्राजील पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद अब वो ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit Brazil) में हिस्सा ले रहे हैं. प्रधानमंत्री ने वैश्विक शासन पर अपने विचार रखे है. उन्होंने वैश्विक संस्थानों में व्यापक सुधारों की आवश्यकता पर जो दिया है ताकि 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना किया जा सके. इसके साथ ही उन्होंने बताया की भारत सदैव अपने हितों से ऊपर उठकर मानवता के हित में काम करना अपना दायित्व समझा है.

वैश्विक संस्थानों में सुधारों की आवश्यकता

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक संस्थानों में सुधारों की आवश्यकता है ताकि वे वैश्विक दक्षिण के देशों की चुनौतियों को प्राथमिकता दे सकें. उन्होंने कहा कि बिना वैश्विक दक्षिण के ये संस्थान वैसी ही लगती हैं जैसे मोबाइल में सिम तो है, पर नेटवर्क नहीं.  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज विश्व को नए बहुध्रुवीय और समावेशी विश्व व्यवस्था की जरूरत है. इसकी शुरुआत वैश्विक संस्थानों में व्यापक सुधारों से करनी होगी. उन्होंने कहा कि सुधार केवल प्रतीकात्मक नहीं होने चाहिए, बल्कि इनका वास्तविक असर भी दिखना चाहिए.

ब्रिक्स के विस्तार की सराहना

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स के विस्तार की सराहना की और कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि ब्रिक्स एक ऐसा संगठन है, जो समय के अनुसार खुद को बदलने की क्षमता रखता है. उन्होंने कहा कि अब यही इच्छाशक्ति हमें UN Security Council, WTO और Multilateral development बैंक्स जैसे संस्थानों में सुधारों के लिए दिखानी होगी.

भारत मानवता के हित में काम करता है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने सदैव अपने हितों से ऊपर उठकर मानवता के हित में काम करना अपना दायित्व समझा है. उन्होंने कहा कि भारत ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर सभी विषयों पर रचनात्मक योगदान देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान से यह स्पष्ट होता है कि भारत वैश्विक शासन में सुधारों की आवश्यकता को समझता है और इसके लिए प्रतिबद्ध है. भारत की यह प्रतिबद्धता वैश्विक दक्षिण के देशों के लिए एक सकारात्मक संकेत है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी के पहुंचते ही भक्तिमय हुआ ब्राजील, गणपति वंदना से हुआ स्वागत

8 जुलाई तक ब्राजील में हैं प्रधानमंत्री

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से 9 जुलाई तक पांच देशों- घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा पर हैं. इस यात्रा का मुख्य केंद्र 6-7 जुलाई को रियो डी जेनेरियो में आयोजित हो रहा 17वां BRICS शिखर सम्मेलन है. यह यात्रा भारत के वैश्विक दक्षिण के देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने और BRICS मंच पर सहयोग को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. पीएम मोदी 5 से 8 जुलाई तक ब्राजील में रहेंगे. इस दौरान वो कई सेशन और बैठकों में हिस्सा लेंगे.

भारत के लिए क्यों खास है BRICS?

रियो डी जनेरियो में हो रहा BRICS शिखर सम्मेलन वैश्विक शासन, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल सहयोग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे मुद्दों पर केंद्रित रहने वाला है. भारत इस बार BRICS के संस्थापक सदस्य के रूप में ग्लोबल साउथ के लिए वित्तपोषण और व्यापार मॉडल को बढ़ावा देने पर जोर देगा. ये सम्मेलन इस लिए भी खास है क्योंकि, अगले साल होने वाली समिट की अध्यक्षता भारत करने वाला है.

महिमा कटारिया

Recent Posts

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

17 minutes ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

51 minutes ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

2 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

2 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

3 hours ago