दुनिया

PM Modi Japan Visit: भारत-जापान दोस्ती की मिसाल, PM Modi ने जापानी प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी को दिए खास तोहफे

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी को उपहार दिए हैं. उनके द्वारा दिए गए ये उपहार सिर्फ कोई वस्तु नहीं है बल्कि भारत की समृद्ध संस्कृति और कला की झलक हैं.

जापानी प्रधानमंत्री को रेमन बाउल्स और सिल्वर चॉपस्टिक्स का सेट गिफ्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा (Shigeru Ishiba) को रेमन बाउल्स और चांदी की चॉपस्टिक का एक सेट उपहार में दिया. ये खास तोहफा भारतीय और जापानी परंपराओं का सुंदर मेल है. इसमें एक बड़ा ब्राउन मूनस्टोन का बाउल और चार छोटे बाउल्स हैं. इसके साथ ही चांदी की चॉपस्टिक्स भी है. ये जापान की डॉनबुरी और सोबा खाने की परंपरा से प्रेरित है.

मूनस्टोन, जो आंध्र प्रदेश से लिया गया है अपनी चमकदार आभा (Adularescence) के लिए जाना जाता है और इसे प्रेम, संतुलन और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है. मुख्य बाउल का आधार मकराना संगमरमर से बना है जिसमें राजस्थान की पारंपरिक पर्चिन कारी शैली में अर्ध कीमती पत्थरों की नक्काशी की गई है. ये तोहफा भारत की शिल्पकला और जापानी खानपान की परंपरा को जोड़ता है.

प्रधानमंत्री की पत्नी के लिए पश्मीना शॉल और पेपर माशे उपहार

वहीं पीएम मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री की पत्नी को पश्मीना शॉल और पेपर माशे उपहार में दी है. लद्दाख की चंगथांगी बकरी के ऊन से बनी ये पश्मीना शॉल दुनिया भर में अपनी नर्मी, हल्केपन और गर्माहट के लिए मशहूर है. कश्मीरी कारीगरों द्वारा हाथ से बुनी गई ये शॉल कभी राजघरानों की पसंद हुआ करती थी. इस शॉल का आधार रंग आइवरी है जिस पर रस्ट, गुलाबी और लाल रंगों में फूल-पैस्ले की पारंपरिक कढ़ाई की गई है. इसे एक खूबसूरत हाथ से रंगे हुए पेपर माशे बॉक्स में रखा गया है जिसपर फूलों और पक्षियों की कलाकारी है. ये बॉक्स और शॉल मिलकर कश्मीर की कला, विरासत और शालीनता को दर्शाते हैं.

इसे भी पढ़ें-“हजारों साल पुराना है भारत और जापान का रिश्ता”, पीएम मोदी ने जापान के गवर्नरों के साथ किया विशेष संवाद

इन उपहारों के जरिए भारत ने न सिर्फ अपनी संस्कृति की झलक दी बल्कि जापान के साथ अपने रिश्तों को और भी गहरा कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

30 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

50 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

51 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

56 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

2 hours ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

2 hours ago