दुनिया

पीएम मोदी की यात्रा का असर! भारत-ओमान की ये ‘जुगलबंदी’ बदलेगी बिजनेस प्लान; क्या बोले एक्सपर्ट?

PM Modi Oman Visit: पीएम मोदी के ओमान दौरे से दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे. साथ ही एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, पर्यटन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. यह बयान भारतीय कारोबारियों ने बुधवार को दिया. मस्कट में भारतीय इंडस्ट्री से जुड़े के अग्रणी लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देश मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के माध्यम से अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं.

मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम एक दूसरे के पूरक

यूनो मिंडा लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन निर्मल के. मिंडा ने कहा कि इस दौरे से कई क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते खुल सकते हैं. ओमान की कम ऊर्जा लागत और भारत का मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम एक दूसरे के पूरक हैं.

उन्होंने आगे कहा कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग से स्किल्ड मैनपावर तक पहुंच मिलती है, जो ओमान में एक चुनौती है, जबकि ओमान यूएई सहित क्षेत्र को जोड़ने वाले एक लॉजिस्टिक्स और व्यापारिक केंद्र के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

अर्थव्यवस्था और समाज में योगदान

अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड की संयुक्त प्रबंध निदेशक संगीता रेड्डी ने कहा कि पीएम मोदी की यात्रा से भारत और ओमान के बीच पहले से ही मजबूत संबंध और भी सुदृढ़ होंगे. भारतीय दशकों से ओमान के विकास में योगदान दे रहे हैं और इस देश की अर्थव्यवस्था और समाज में योगदान के लिए उन्हें बहुत सम्मान से देखा जाता है. उनके अनुसार, व्यापार समझौतों के माध्यम से वाणिज्यिक संबंधों के विस्तार के साथ-साथ दोनों देशों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक बंधन और भी मजबूत होंगे.

भारत और ओमान के संबंध सदियों पुराने

अलिज फूड्स एलएलसी के चेयरमैन सालेह मोहम्मद अलशनफारी ने कहा कि भारत और ओमान के बीच संबंध व्यापार से कहीं अधिक व्यापक हैं. समुद्री संपर्क, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सामाजिक संबंध सदियों से दोनों देशों को एक दूसरे से बांधे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: दुनिया हैरान! पीएम मोदी पर 2025 में हुई अवॉर्ड्स की बारिश, 11 साल में 28 देशों का ‘सर्वोच्च सम्मान’; देखें लिस्ट

पीएम मोदी का 2 दिन का ओमान दौरा

प्रधानमंत्री मोदी अपने 15-18 दिसंबर तक के दौरे के अंतिम चरण में महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर 17 से 18 दिसंबर तक दूसरी बार ओमान का दौरा करेंगे. भारत और ओमान के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जो मजबूत व्यापारिक संबंधों, ऊर्जा सहयोग और सांस्कृतिक जुड़ावों द्वारा समर्थित है.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

4 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

5 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

6 hours ago