देश

केंद्रीय केबिनेट मंत्री राम मोहन नायडू के जन्मदिन के अवसर पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

आज के दिन केंद्र के कैबिनेट मंत्री राम मोहन नायडू अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi)  उन्हें जन्मदिन हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना की.

सिविल एविएशन में बड़े पैमाने पर कर रहे काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘केंद्रीय मंत्री श्री राम मोहन नायडू किंजरापू गारू को जन्मदिन की शुभकामनाएं.’

PM Modi ने आगे लिखा कि वह एक युवा नेता हैं जो सिविल एविएशन सेक्टर में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं. उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं.

वहीं, भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नायडू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी. अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, ‘ केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री @RamMNK जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.

उन्होंने मंत्री राम मोहन नायडू के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए आगे लिखा, ‘आप हमेशा स्वस्थ रहें और आपकी उम्र लंबी हो’

कौन हैं राम मोहन नायडु?

राम मोहन नायडू भारत के 33वें सिविल एविएशन मिनिस्टर है. नायडू ने आज ही के दिन साल 1987 में आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक राजनीतिक परिवार में जन्म लिया था. 2024 में भाजपा सरकार ने उन्हें केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के तौर पर चुना.

वहीं, नायडू के पिता किंजरापू येरन नायडू तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के दिग्गज नेताओं में से एक है. नायडू के पिता ने 1996 से 1998 तक केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं.

बता दें कि नायडू ने अपने पिता की मृत्यु के बाद राजनीति में कदम रखा और आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम सीट से तीन बार सांसद के रूप में चुने जा चुके है. वहीं, राम मोहन नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बेहद करीबी और खास माने जाते है.

ये भी पढ़ें: दुनिया हैरान! पीएम मोदी पर 2025 में हुई अवॉर्ड्स की बारिश, 11 साल में 28 देशों का ‘सर्वोच्च सम्मान’; देखें लिस्ट

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

4 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

5 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

5 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

5 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago