Bharat Express DD Free Dish

दुनिया हैरान! पीएम मोदी पर 2025 में हुई अवॉर्ड्स की बारिश, 11 साल में 28 देशों का ‘सर्वोच्च सम्मान’; देखें लिस्ट

Year Ender 2025: जब से पीएम मोदी ने सत्ता संभाली है. भारत की सिर दुनिया में ऊंचा होता जा रहा है. इसी कारण तो उन्हें अब तक 28 देशों का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला है. वहीं अकेले साल 2025 में उन्हें 8 देशों ने सम्मान दिया है.

Year Ender 2025 Highest Civilian awards List received by PM Modi till Now globally

Year Ender 2025: पीएम मोदी भारत के ऐसे नेता हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा देशों से सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है. पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की छवि निखरी है. भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ी है. वैश्विक राजनीति में भारत की भूमिका अहम हो गई है. पीएम मोदी दो दिवसीय इथियोपिया के दौरे पर थे, जहां उन्हें सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया. हालांकि, इथियोपिया पहला देश नहीं है, जिसने पीएम मोदी को इस तरह के सम्मान से नवाजा है. आइए जानते हैं कि पीएम मोदी को दुनिया के किन-किन देशों ने कब-कब सम्मानित किया है.

अब तक पीएम मोदी को मिले अवार्ड की लिस्ट (Highest Civilian awards List received by PM Modi)

पीएम मोदी को 11 साल के कार्यकाल में 28 देशों में सम्मानित किया जा चुका है. पीएम मोदी को सम्मानित करने का सिलसिला 2016 में सऊदी अरब से शुरू हुआ. इस साल पीएम मोदी अब तक 8 अवॉर्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं. इससे पहले 2023 से 2024 के बीच उन्हें 6 देशों में सम्मानित किया गया.

वर्ष 2016 में मिले सम्मान

  • सऊदी अरब: ‘ऑर्डर ऑफ किंग अब्दुलअजीज’ (Order of King Abdulaziz) से सम्मानित किया गया.
  • अफगानिस्तान: ‘ऑर्डर ऑफ अमानुल्लाह खान अवॉर्ड’ (Order of Amanullah Khan Award) से नवाजा गया.

वर्ष 2018 में मिले सम्मान

  • फिलिस्तीन: ‘ऑर्डर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ (Order of the State of Palestine) से सम्मानित किया गया.

वर्ष 2019 में मिले सम्मान

  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE): सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ (Order of Zayed) मिला.
  • मालदीव: ‘ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ इज्जुद्दीन’ (Order of the Distinguished Rule of Izzuddin) से नवाजा गया.
  • बहरीन: ‘किंग ऑफ हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ (King Hamad Order of the Renaissance) सम्मान प्राप्त हुआ.

वर्ष 2020 में मिले सम्मान

अमेरिका: तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 21 दिसंबर को सर्वोच्च सम्मान ‘लीजन ऑफ मेरिट, डिग्री चीफ कमांडर’ (Legion of Merit) से सम्मानित किया.

वर्ष 2023 में मिले सम्मान

  • पापुआ न्यू गिनी: ‘ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू’ (Grand Companion of the Order of Logohu) से सम्मानित किया गया.
  • फिजी: मई 2023 में सर्वोच्च सम्मान ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ (Companion of the Order of Fiji – CF) मिला.
  • पलाऊ: ‘एबाकल अवार्ड’ (Ebakl Award) – नेतृत्व और बुद्धिमत्ता के लिए नेशनल/ट्रेडिशनल ऑनर से नवाजा गया.
  • मिस्र: जून 2023 में ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ (Order of the Nile) से सम्मानित किया गया.
  • फ्रांस: ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन डी’होनूर’ (Grand Cross of the Legion of Honour) से नवाजा गया.
  • ग्रीस: ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ (Grand Cross of the Order of Honour) से सम्मानित किया गया.

वर्ष 2024 में मिले सम्मान

  • भूटान: सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ (Order of the Druk Gyalpo) से सम्मानित. (ऐलान 2021 में हुआ था, सम्मान 2024 में मिला. यह पाने वाले वे पहले विदेशी नेता हैं).
  • रूस: जुलाई 2024 में सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ (The Order of St. Andrew the Apostle) मिला.
  • नाइजीरिया: सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ (GCON) से नवाजा गया.
  • गुयाना: 20 नवंबर को सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ (Order of Excellence) मिला. (यह पाने वाले वे चौथे विदेशी नेता हैं).
  • डोमिनिका: नवंबर 2024 में ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ (Dominica Award of Honour) से सम्मानित किया गया.
  • बारबाडोस: ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ (Honorary Order of Freedom of Barbados). (20 नवंबर 2024 को ऐलान हुआ, मार्च 2025 में विदेश राज्य मंत्री ने प्राप्त किया).
  • कुवैत: दिसंबर 2024 में सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर’ (The Order of Mubarak Al-Kabir) मिला.

वर्ष 2025 में मिले सम्मान

  • मॉरीशस (12 मार्च): सर्वोच्च नागरिक सम्‍मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ (GCSK). (यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय नेता).
  • श्रीलंका (5 अप्रैल): विदेशी नेताओं को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ (Sri Lanka Mitra Vibhushan) मिला.
  • साइप्रस (16 जून): सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ (Grand Cross of the Order of Makarios III).
  • घाना (2 जुलाई): सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ (Officer of the Order of the Star of Ghana).
  • त्रिनिदाद और टोबैगो (4 जुलाई): सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ (The Order of the Republic of Trinidad and Tobago).
  • ब्राजील (7 जुलाई): सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ (Grand Collar of the National Order of the Southern Cross).
  • नामीबिया (जुलाई): सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्विचिया मिराबिलिस’ (Order of the Most Ancient Welwitschia Mirabilis).
  • इथियोपिया (16 दिसंबर): सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ (The Great Honor Nishan of Ethiopia).

ये भी पढ़ें: जीवन में मिठास भरेगा शहद, बस सही तरीके से सेवन जरूरी

पीएम मोदी का सम्मान भारत के लिए उपलब्धि

पीएम मोदी को 11 वर्षों के कार्यकाल में 28 देशों द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा जाना केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती शक्ति और स्वीकार्यता का प्रमाण है. 2016 में सऊदी अरब से शुरू हुआ यह सफर 2025 में इथियोपिया तक पहुंच चुका है, जिसमें अमेरिका, रूस, फ्रांस और कई खाड़ी देश शामिल हैं. 2025 में मिले सम्मानों की झड़ी ने यह साबित कर दिया है कि पीएम मोदी की कूटनीति ने भारतीय पासपोर्ट की ताकत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read