प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो- IANS)
PM Modi Poland Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा पर हैं. वह यूरोपीय देश पोलैंड में कल पहुंचे जहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया था तो इसी के साथ ही एयरपोर्ट पर उनका विमान उतरने पर उनको गार्ड ऑफ ऑनर भा दिया गया. वहीं ताजा खबर सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. वो पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से भी मुलाकात करेंगे और उसके बाद उद्योगपतियों के साथ मीटिंग करेंगे.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इंडोलॉजिस्ट और कुछ कबड्डी खिलाड़ियों से भी मिलेंगे और आम लोगों के स्तर पर भारत और पोलैंड के बीच क्या आकर्षण है, ये भी देखेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को पोलैंड की दो दिवसीय यात्रा पर वारसॉ पहुंचे. वह 45 वर्षों में इस देश की यात्रा करने वाले पहले भारतीय नेता हैं.
बुधवार को उन्होंने डोबरी महाराजा स्मारक, कोल्हापुर स्मारक और मोंटे कैसिनो की लड़ाई के स्मारक पर श्रद्धांजलि दी और वारसॉ में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. पोलैंड की अपनी दो दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन के लिए रवाना होंगे. 1992 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा होगी.
प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को रवाना से पहले विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा था, “पोलैंड से, मैं राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन जाऊंगा. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा होगी. मैं द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर अपना दृष्टिकोण साझा करने के लिए राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ बातचीत करूंगा। एक मित्र और भागीदार के रूप में, हम इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता की वापसी की उम्मीद करते हैं.”
विदेश मंत्रालय के अनुसार, कीव में प्रधानमंत्री द्विपक्षीय संबंधों के कई पहलुओं पर अपना विचार रखेंगे जैसे व्यापार, आर्थिक, निवेश, शिक्षा, लोगों से लोगों के बीच आदान-प्रदान, मानवीय सहायता। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान छात्रों सहित भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे. प्रधानमंत्री की यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने में मदद मिलेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…