दुनिया

PM Modi In Trinidad and Tobago: प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर को पीएम मोदी ने भेंट किया राम मंदिर की प्रतिकृति और सरयू जल

PM Modi In Trinidad and Tobago: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान पोर्ट ऑफ स्पेन में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. उन्होंने वहां बसे लोगों की भारत से Ancestral (पूर्वजों की) जुड़ाव की भावना की सराहना की और उनके सांस्कृतिक योगदान की प्रशंसा की. पीएम मोदी (PM Modi) ने गर्व के साथ कहा कि वे अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति और पवित्र सरयू नदी का जल अपने साथ लेकर आए हैं.  यह उस भावनात्मक जुड़ाव का सम्मान है, जो त्रिनिदादवासियों ने पहले ‘शिलाएं’ और पवित्र जल भेजकर अयोध्या मंदिर निर्माण में दिखाया था.

PM Modi ने भेंट किया सरयू का जल और राम मंदिर की प्रतिकृति

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “मैं प्रभु श्रीराम के प्रति आपकी गहरी आस्था से परिचित हूं. यहां की रामलीलाएं अद्भुत हैं, रामचरितमानस में कहा गया है कि प्रभु श्रीराम की पवित्र नगरी इतनी सुंदर है कि उसकी महिमा सारे संसार में गाई जाती है. मुझे विश्वास है कि आप सभी ने 500 वर्षों के बाद रामलला के अयोध्या वापसी का स्वागत हर्षोल्लास से किया होगा… आपने राम मंदिर निर्माण के लिए पवित्र जल और शिला भेजी थी. उसी भक्ति के भाव से मैं भी आपके लिए राम मंदिर की एक प्रतिकृति और सरयू नदी का जल लेकर आया हूं. यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है.”

25 साल पहले भी पीएम मोदी ने की थी त्रिनिदाद की यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 25 साल पहले त्रिनिदाद और टोबैगो की अपनी पिछली यात्रा को याद करते हुए कहा, “जब मैं यहां 25 साल पहले आया था, तब से अब तक हमारी मित्रता और मजबूत हुई है. वाराणसी, पटना, कोलकाता और दिल्ली भारत के शहर हैं, लेकिन यहां ये सड़कों के नाम हैं. नवरात्रि, महाशिवरात्रि और जन्माष्टमी यहां उल्लास, श्रद्धा और गर्व के साथ मनाए जाते हैं. चौताल और बैठक गाना जैसी परंपराएं यहां आज भी जीवंत हैं. मैं यहां कई परिचित चेहरों की गर्मजोशी देख रहा हूं. युवा पीढ़ी की उत्सुक आंखों में भारत को जानने और जुड़ने की ललक दिखाई देती है. हमारे संबंध केवल भूगोल या पीढ़ियों तक सीमित नहीं हैं. ये आत्मा के संबंध हैं.”

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला पसाद-बिसेसर ने कहा, “हम एक ऐसे महान नेता के आगमन से गौरवान्वित हैं, जिनकी यात्रा केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि हमारे लिए एक अत्यंत सम्मान की बात है. मैं दुनिया के सबसे सम्मानित, सबसे प्रशंसित दूरदर्शी नेताओं में से एक भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक स्वागत करती हूं.”

यह भी पढ़ें- “अब छठी पीढ़ी तक के प्रवासी भारतीयों को OCI कार्ड दिए जाएंगे”, पीएम मोदी ने पोर्ट ऑफ स्पेन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए किया बड़ा ऐलान

उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उन्हें वैश्विक राजनीति में एक प्रभावशाली शक्ति बताया. उन्होंने कहा, “आपकी उपस्थिति हम सभी के लिए विशेष रूप से यहां के इंडो-त्रिनिदादियन समुदाय के लिए प्रेरणा है, जिनकी जड़ें उसी पवित्र भारतीय भूमि में हैं, जहाँ से आप आते हैं. हम अपने बीच की सांस्कृतिक कड़ियों का सम्मान करते हैं, जो समय और दूरी को पार कर हमें एक साझा इतिहास और साझा भविष्य में जोड़ती हैं. पीएम मोदी, आप एक परिवर्तनकारी शक्ति हैं, जिन्होंने भारत की शासन प्रणाली को नया स्वरूप दिया है और भारत को एक प्रमुख वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

44 seconds ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

4 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

39 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

39 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

42 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

57 minutes ago