Bharat Express DD Free Dish

Trinidad and Tobago

त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी को बधाई दी है. उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बताया.

साल 2025 के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के विदेश दौरे पर हैं. इस साल उन्होंने इथियोपिया, नामीबिया, त्रिनिदाद और टोबैगो, और घाना की संसदों को संबोधित किया.

त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधान मंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर की जड़ें बिहार के बक्सर जिले के भेलूपुर गांव में हैं। उनके परदादा राम लखन मिश्रा 1889 में एक गिरमिटिया मजदूर के रूप में प्रवास पर आये थे, और फिर वो वहीं के होकर रह गए. इसके अलावा आपको बता दें कि जब कमला प्रसाद-बिसेसर 2012 में पहली बार त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधान मंत्री बनी थी तब वे यहां अपने परिजनों से मिलने आईं थीं।उन्होंने रिश्तेदारों को गले लगाते हुए कहा: "बिहार मेरे डीएनए में है।" ऐसे में भारत एकस्प्रैस के संवाददाता प्रशांत राय कमला प्रसाद बिसेसर के पैतृक गांव भेलूपुर पहुंचे है. देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो के दौरे पर हैं. गुरुवार को प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को बताया था.

पीएम मोदी (PM Modi) ने गर्व के साथ कहा कि वे अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति और पवित्र सरयू नदी का जल अपने साथ लेकर आए हैं. 

प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "यहां मौजूद कई लोगों के पूर्वज बिहार से आए थे. बिहार की विरासत केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए गर्व का विषय है."

पीएम मोदी 2-9 जुलाई के दरम्‍यान घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील, नामीबिया की यात्रा करेंगे. 30 साल बाद घाना में भारतीय पीएम का पहला दौरा होने जा रहा है, पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे.