दुनिया

57 साल बाद बना नया इतिहास! अर्जेंटीना पहुंचे पीएम मोदी, बोले- राष्ट्रपति जेवियर माइली से मिलने के लिए उत्सुक हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के निमंत्रण पर अर्जेंटीना की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे. इस यात्रा का उद्देश्य वैश्विक दक्षिण के साथ भारत के जुड़ाव को मजबूत करना और दक्षिण अमेरिकी देश के साथ संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करना है. एजीजा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके आगमन पर औपचारिक स्वागत किया गया.

यह 57 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की अर्जेंटीना की पहली द्विपक्षीय यात्रा है, इसलिए यह ऐतिहासिक है.

अर्जेंटीना पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,

“द्विपक्षीय यात्रा के लिए ब्यूनस आयर्स पहुंचा हूं, जिसमें अर्जेंटीना के साथ संबंधों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. मैं राष्ट्रपति जेवियर माइली से मिलने और उनके साथ विस्तृत बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं.”

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पोस्ट में कहा, “स्थायी मित्रता का जश्न मनाते हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक यात्रा पर अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स पहुंचे हैं. हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया. यह 57 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की अर्जेंटीना की पहली द्विपक्षीय यात्रा है, जो भारत-अर्जेंटीना संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ती है.”

प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति जेवियर मिली के निमंत्रण पर अर्जेंटीना पहुंचे हैं. दोनों नेताओं के बीच आखिरी मुलाकात नवंबर 2024 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी. प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले 2018 में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अर्जेंटीना जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें- जो इंदिरा गांधी और राजीव गांधी नहीं कर पाए, वो पीएम मोदी ने कर दिखाया, 50 साल में पहली बार अर्जेंटीना के द्विपक्षीय दौरे पर कोई भारतीय PM

पांच देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले अपने प्रस्थान वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना को लैटिन अमेरिका में एक प्रमुख आर्थिक साझेदार और जी-20 में एक करीबी सहयोगी बताया था.

  • दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में मजबूत और एकजुट रिश्ते हैं, जो दशकों से और गहरे हो रहे हैं.
  • संबंधों को 2019 में रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाया गया था और दोनों देशों ने 2024 में अपने 75 साल के कूटनीतिक रिश्तों का जश्न मनाया.
  • कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी अर्जेंटीना के महान स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रीय नायक जनरल जोस डे सैन मार्टिन की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देंगे.

रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी और मजबूती

इस यात्रा से रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती मिलने और सहयोग के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है. इनमें व्यापार-निवेश, स्वास्थ्य और फार्मास्यूटिकल्स, रक्षा और सुरक्षा अवसंरचना, खनन और खनिज संसाधन, कृषि और खाद्य सुरक्षा, हरित ऊर्जा, आईसीटी, डिजिटल नवाचार, आपदा प्रबंधन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क शामिल हैं.

प्रमुख आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ा रहा अर्जेंटीना

प्रधानमंत्री की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अर्जेंटीना प्रमुख आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ा रहा है. कुछ हद तक भारत में अतीत में किए गए सुधारों के समान.

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले घाना और त्रिनिदाद और टोबैगो की सफल यात्रा कर चुके हैं और अर्जेंटीना के बाद, वह ब्राजील जाएंगे, जहां वे ब्रासीलिया की द्विपक्षीय यात्रा करने से पहले रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. इसके बाद वह नामीबिया जाएंगे – जो उनकी यात्रा का अंतिम पड़ाव होगा.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

35 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

35 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

50 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago