खेल

Yograj Singh का बड़ा बयान: Shubman Gill की सफलता के पीछे Yuvraj Singh की मेहनत

भारतीय क्रिकेटर Yuvraj Singh के पिता और पूर्व क्रिकेटर Yograj Singh ने एजबेस्टन में Shubman Gill की खेली 269 रन की पारी की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि गिल को तिहरा शतक बनाना चाहिए था.

मीडिया से बात करते हुए योगराज सिंह ने कहा-

“बल्लेबाजों की रन बनाने की भूख कभी खत्म नहीं होनी चाहिए. मैं कभी बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं होता हूं. बल्लेबाजों का काम ही है, रन बनाना. आपने 200 बनाए हैं, 300 बनाइए. हालांकि शुभमन गिल ने बहुत अच्छा खेला. गिल के पीछे महान युवराज सिंह का हाथ है. ऐसा मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा कि युवराज मेरा बेटा है. वह सबका है.”

“युवराज सिंह के शिष्यों से सजेगी भविष्य की टीम इंडिया”

योगराज सिंह ने आगे कहा कि-

“आप भविष्य में देखिएगा कि युवराज के ट्रेन किए और भी खिलाड़ी शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की तरह ही भविष्य में भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाएंगे. यह भी हो सकता है कि हिंदुस्तान की टीम से खेलने वाले सभी 11 खिलाड़ी युवराज से प्रशिक्षित हों. शुभमन पिछले सात साल से युवराज के साथ है. युवराज लगातार उनकी खामियों पर काम कर रहा है. आप देख रहे होंगे, शुभमन की बल्लेबाजी पहले से बेहतर होती जा रही है.”

“जीत का नजरिया बदलने की जरूरत”

शुभमन ने एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 269 रन बनाए. उम्मीद की जा रही थी कि वह तिहरा शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन वह चूक गए. हालांकि, उनकी पारी की वजह से ही भारत 587 का स्कोर पहली पारी में बना सका.

योगराज सिंह ने कहा कि भारत को दूसरी पारी में 250 के आसपास स्कोर बनाकर इंग्लैंड को 450 के आस-पास का लक्ष्य देना चाहिए और उन्हें ऑल आउट कर मैच जीतना चाहिए. हम जीत के लिए यही दृष्टिकोण अपनाना होगा. हार की डर से हमें बाहर निकलना होगा.

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि गेंदबाज ही मैच जिताते हैं. फिल्डर्स भी मैच जीतने में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं. हमारे पास ऐसे फिल्डर होने चाहिए जो उन कैचों को पकड़ें, जिनके पकड़े जाने की संभावना बेहद कम है.

जब आप अविश्वसनीय कैच पकड़ते हैं तो मैच जीतने का अवसर 99 प्रतिशत तक बढ़ जाता है. कैच छूटने से टीम का आत्मविश्वास कम होता है. पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने कई कैच छोड़े थे, इसका परिणाम हार के रूप में उठाना पड़ा था.

हर कोई कोच बना बैठा है, टीम को समर्थन दें: योगराज सिंह

हार के बाद आलोचनाओं पर योगराज ने कहा कि लोगों को कोई काम नहीं है, वे सिर्फ आलोचना करना जानते हैं. जीत हो या हार, आलोचना बंद नहीं होती. यहां हर कोई कोच ही है.

जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव हमारे सबसे प्रमुख गेंदबाज हैं. अगर उन्हें टीम से बाहर रखा गया है तो इसके पीछे कोई सोच होगी. हमें आलोचना से बचते हुए हर परिस्थिति में अपनी टीम को समर्थन देना होगा, तभी हम जीत सकेंगे.


ये भी पढ़ें- दूसरे सेशन से पहले इंग्लैंड ने बनाए 274 रन, जानें लंच ब्रेक तक के बड़े मूवमेंट


-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago