Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जो इंदिरा गांधी और राजीव गांधी नहीं कर पाए, वो पीएम मोदी ने कर दिखाया, 50 साल में पहली बार अर्जेंटीना के द्विपक्षीय दौरे पर कोई भारतीय PM

पीएम मोदी का यह अर्जेंटीना दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देर शाम ब्यूनस आयर्स पहुंचेंगे. पिछले 50 सालों में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री अर्जेंटीना के द्विपक्षीय दौरे पर होगा.

PM Modi Argentina visit

पीएम मोदी और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई

PM Modi Argentina Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद एंड टोबैगो की यात्रा के बाद अब अपने अगले पड़ाव अर्जेंटीना के लिए रवाना हो गए हैं. इसी के साथ पीएम मोदी ने इतिहास रच दिया है. पिछले 50 सालों में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री अर्जेंटीना के द्विपक्षीय दौरे पर गया है. पीएम मोदी का अर्जेंटीना दौरा उनके 5 देशों की यात्रा का तीसरा पड़ाव है. इसके बाद वो ब्राजील और नामीबिया की यात्रा करेंगे.

पीएम मोदी की इस यात्रा के बारे में भारतीय राजदूत अजनीश कुमार ने बताया कि पीएम मोदी का यह अर्जेंटीना दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देर शाम ब्यूनस आयर्स पहुंचेंगे. जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. भारतीय राजदूत अजनीश कुमार ने कहा कि अगले दिन पीएम मोदी अर्जेंटीना के राष्ट्रपिता जनरल जोस डे सैन मार्टिन को प्लाजा डे सैन मार्टिन में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी के साथ अर्जेंटीना के विदेश मंत्री भी साथ रहेंगे.

पीएम मोदी के सम्मान में भोज का होगा आयोजन

इसके बाद आधिकारिक प्रतिनधिमंडल स्तर पर वार्ता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पीएम मोदी और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई शामिल होंगे. वार्ता के बाद पीएम मोदी के सम्मान में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति दोपहर में भोज का आयोजन करेंगे.

50 सालों में पहली बार कोई भारतीय पीएम द्विपक्षीय दौरे पर

राजदूत अजनीश कुमार ने बताया कि पीएम मोदी की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे. पीएम मोदी का यह दौरा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में एक मील का पत्थर है. क्योंकि यह पिछले 50 सालों से भी अधिक समय के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Watch VIDEO: अफ्रीका में घाना की संसद को संबोधित कर रहे PM मोदी, मिला सर्वोच्च सम्मान

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने नवंबर में ब्राजील में आयोजित G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान अर्जेंटीना के राष्ट्रपति से मुलाकात की थी.

दुनिया का ‘हरियाणा’ है अर्जेंटीना

भारतीय राजदूत अजनीश कुमार ने बताया कि भारत और अर्जेंटीना के बीच कई क्षेत्रों में मजबूत व्यापारिक सहयोग है. जिसमें ऊर्जा, दोपहिया वाहन, कृषि और दवाएं शामिल हैं. इसके अलावा भारतीय ट्रैक्टर भी यहां काफी लोकप्रिय है, क्योंकि अर्जेंटीना एक कृषि प्रधान देश है.

दोनों देशों के बीच खनन, तेल व गैस, रक्षा, कृषि, व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी.

सालाना 8 बिलियन डॉलर तक व्यापार बढ़ाने का लक्ष्य

पीएम मोदी के इस यात्रा को अर्जेंटीना के खाद्य तेल संघ के अध्यक्ष गुस्तावो इडिगोरास ने पिछले 20 सालों में सबसे महत्वपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना और भारत के बीच मजबूत आर्थिक और व्यापारिक संबंध स्थापित करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि भारत और अर्जेंटीना फिलहाल 5 बिलियन डॉलर से अधिक का सालाना द्विपक्षीय व्यापार करते हैं, जिसे अगले 3-4 सालों में 8 बिलियन डॉलर तक बढ़ाना है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital