देश

शादी से एक दिन पहले ही भाई ने जिंदा बहन का किया अंतिम संस्कार, बोला- देखभाल की कसम खाई थी, लेकिन…

Bihar news: बिहार के पूर्णिया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक परिवारवालों ने ही अपने घर की जिंदा लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया. जानकारी के मुताबिक, लड़की के भाई ने अपनी बहन का अंतिम संस्कार किया. परिजनों ने बकायदा पहले जिंदा लड़की की अर्थी निकाली और पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया. पूर्णिया जिले का ये पूरा मामला हैरान करने वाला है. चलिए आपको इस पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं.

दरअसल ये पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है. जिले की रूपौली विधानभा में एक लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी थी. टीकापट्टी में रहने वाली 19 साल की लड़की की उसके परिजनों ने उसकी शादी फिक्स कर दी थी लेकिन उससे एक दिन पहले ही वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी.

12 जून को थी शादी, हल्दी रस्म हो गयी थी पूरी

जानकारी के मुताबिक, लड़की की 12 जून को शादी हो रही थी और हल्दी की रस्में भी पूरी कर ली गयी थी, घर में खुशी का माहौल था. भागलपुर से बारात आने वाली थी, लेकिन शादी से एक पहले ही 11 जून को लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी. जिसके बाद गुस्से में परिजनों को उसका जिंदा अंतिम संस्कार कर दिया.

यह भी पढ़ें-  MP Elections: क्या है मध्य प्रदेश की ‘आदिवासी पॉलिटिक्स’, जिसे भुनाने में जुटी है बीजेपी ? जानें पूरा गुणा-भाग

आक्रोशित भाई ने लड़की का बनाया पुतला

लड़की फरार होने के खबर मिलने के बाद उसकी काफी समय तक तलाश की गई, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला तो आक्रोशित लड़की के भाई बिहारी गुप्ता और परिजनों ने उसका पुतला बनाकर हिंदू रीति रिवाज के साथ अर्थी निकालकर उसका दाह संस्कार कर दिया. दाह संस्कार के दौरान लड़की के भाई और परिजनों ने उत्तरी पहनकर सारा विधि विधान कर पुतले को जलाया.

‘बहन की मर्जी से ही शादी तय हुई थी’

इस मामले पर लड़की भाई ने कहा कि, “अपमान को ध्यान में रखते हुए हमने अपने परिवार के अंदर चर्चा की और फैसला किया कि हमारे लिए वह मर चुकी है. हमने पराली की एक मूर्ति बनाई और उसे स्वीटी की तस्वीर के साथ अर्थी पर रख दिया और उसे गांव में घुमाया. फिर हम श्मशान घाट गए और मंगलवार को सभी अनुष्ठानों के बाद मूर्ति का अंतिम संस्कार किया गया. बिहारी ने कहा, पिता की मृत्यु के बाद, मैंने अपनी दो छोटी बहनों की देखभाल की और उनमें से एक की शादी कर दी. मैंने स्वीटी की शादी भी तय की, लेकिन उसने मुझे अपमानित किया. लड़की के भाई ने यह भी कहा कि बहन की मर्जी से ही शादी तय हुई थी.

‘लड़की को शादी नहीं थी मंजूर’

परिजन और गांव के लोगों द्वारा काफी तलाशने के बाद भाई ने गांव के ही एक लड़के के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया. जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी. लेकिन बाद में प्रेमी जोड़ा पुलिस के सामने टीकापट्टी थाने पहुंचे और अपहरण के मामले को ही फर्जी बता दिया. इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि लड़की को ये शादी मंजूर नहीं थी. इसी वजह से लड़की अपने प्रेमी संग भाग कर शादी कर ली.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

17 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

43 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

52 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

1 hour ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

1 hour ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

2 hours ago